ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

सदन में जब रिपोटर्स टेबल को उठाने लगे RJD विधायक, स्पीकर बोले.. मौसम बदल गया है, बाहर निकलवा देंगे

PATNA : बिहार विधानसभा में शराबबंदी कानून पर चर्चा के लिए विपक्ष का आज जबरदस्त हंगामा जारी रहा. हंगामे के बीच प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही जारी रही, इस दौरान आरजेडी के विधायक लगातार यह मांग करते रह

सदन में जब रिपोटर्स टेबल को उठाने लगे RJD विधायक, स्पीकर बोले.. मौसम बदल गया है, बाहर निकलवा देंगे
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में शराबबंदी कानून पर चर्चा के लिए विपक्ष का आज जबरदस्त हंगामा जारी रहा. हंगामे के बीच प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही जारी रही, इस दौरान आरजेडी के विधायक लगातार यह मांग करते रहे कि सदन में शराबबंदी को लेकर चर्चा कराई जाए. अध्यक्ष ने जब प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही जारी रखी तो आरजेडी के विधायक वेल में आ गए उनके तरफ से लगातार शोर शराबा और नारेबाजी की जाती.

इधर आरजेडी के विधायक रिपोर्टर टेबल के आसपास मौजूद रहे. वेल  में मौजूद आरजेडी के विधायकों ने जब रिपोर्ट टेबल को हाथ लगाया तो विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा गुस्सा गए. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रिपोर्टर्स टेबल को हाथ लगाया तो ठीक नहीं होगा. आरजेडी विधायकों पर नाराज स्पीकर ने कहा कि मौसम अब पहले वाला नहीं है, अगर इस तरह का कोई काम की याद तो वह सदन से बाहर निकलवा देंगे.

विधानसभा अध्यक्ष के कड़े तेवर देखकर आरजेडी के विधायक रिपोर्टर्स के वेल में नारेबाजी तो करते रहे लेकिन बाद में उन्होंने रिपोर्टर्स टेबल को हाथ नहीं लगाया. विधानसभा में हंगामे के दौरान रिपोर्टर्स टेबल को जोर-जोर से पीटते विपक्ष के विधायक नजर आएं. लेकिन आज विधानसभा अध्यक्ष के कड़े तेवर में विपक्षी विधायकों को ऐसा नहीं करने की इजाजत नहीं दी.