ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

सदन में हंगामा करने वाले विधायकों को विस अध्यक्ष की चेतावनी, कहा - किसी को बख्शुंगा नहीं, बस एक से दो बार वार्निंग दूंगा

PATNA : मैं कठोरता के साथ नियम प्रक्रिया लागू करूंगा। सदन को कोई बाधित करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा। मैं किसी को एक या दो बार ही वार्निंग दूंगा उसके

सदन में हंगामा करने वाले विधायकों को विस अध्यक्ष की चेतावनी, कहा -  किसी को बख्शुंगा नहीं, बस एक से दो बार वार्निंग दूंगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मैं कठोरता के साथ नियम प्रक्रिया लागू करूंगा। सदन को कोई बाधित करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा। मैं किसी को एक या दो बार ही वार्निंग दूंगा उसके बाद भी नहीं माने तो फिर एक्शन ले लूंगा। यह बातें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा है।


दरअसल बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी एक अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने पिछले दिनों मानसून सत्र में हुए हंगामे को ध्यान में रखते हुए सदन के सदस्यों को कड़ी चेतावनी दे डाली है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार के सत्र में मैंने कई चीजों को करीब से देखा। इसके बाद अब हम मैंने फैसला ले लिया है कि मैं सदन सदन में कठोरता के साथ नियम प्रक्रिया लागू करूंगा।


विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि- इस बार भी जानबूझकर सदन को बाधित करने की कोशिश की गई। अब अगली बार से सदन को बाधित करने की कोशिश की गई तो एक दो बार में वार्निंग करूंगा उसके बाद हंगामा करने वाले लोगों को नियम प्रक्रिया के तहत छोड़ने वाला नहीं हूं। आप आइए मिलजुल कर सदन को चलाया जाए।सदन विमर्श की जगह है। यह झगड़ा करने की कोई जगह नहीं है।


आपको बताते चलें कि,  इस बार 10-14 जुलाई तक चला बिहार मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही लगातार बाधित रही। हालांकि कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाही चली। लेकिन, उस दौरन भी विपक्षी दल बीजेपी के सदस्य सदन में मौजूद नहीं रहे। इस बार सरकार के खिलाफ कई मुद्दों जैसे शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति और डिप्टी सीएम की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सदन में काफी हंगामा हुआ। विपक्षी दल के मेंबर सदन में काला कपड़ा भी दिखाया, जिसके बाद उनको मार्शल आउट भी करवाना पड़ा। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें