ब्रेकिंग
जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिलेजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले

शाह की रैली के बीच गिरिराज सिंह का हो रहा भारी विरोध : भड़के सांसद के बिगड़े बोल : कहा- तुम बाप से पैदा लिए हो तो हम भी ...

BEGUSARAI : बिहार में एक तरफ आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बेगूसराय में चुनावी जनसभा के जरिए बेगूसराय के सीटिंग सांसद गिरिराज सिंह के लिए वोट की अपील कर रहे हैं तो वहीं दूसर

शाह की रैली के बीच गिरिराज सिंह का हो रहा भारी विरोध : भड़के सांसद के बिगड़े बोल : कहा- तुम बाप से पैदा लिए हो तो हम भी ...
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BEGUSARAI :  बिहार में एक तरफ आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बेगूसराय में चुनावी जनसभा के जरिए बेगूसराय के सीटिंग सांसद गिरिराज सिंह के लिए वोट की अपील कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय सांसद का उनके ही इलाके में जमकर विरोध हो रहा है। बेगूसराय लोकसभा की जनता गिरिराज सिंह से यह सवाल कर रही है कि पिछले दफा यानी 2019 में हमने आपको वोट देकर संसद में भेजा था। लेकिन वहां जाने के बाद आपने अपने इलाके में क्या काम किया? आपने कहीं कुछ भी ऐसा काम नहीं किया है, जिससे आपको फिर से वोट दिया जाए। मतदाताओं के इस सवाल का गिरिराज सिंह को कोई जवाब भी नहीं सूझ रहा है और वो भागे फिर रहे हैं। 


दरअसल, बेगूसराय में भाजपा ने एक बार फिर से गिरिराज सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके बाद से ही वहां के भाजपा समर्थकों में गिरिराज सिंह को लेकर काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि वह कहीं नजर नहीं आते हैं। जनता जब अपनी समस्या लेकर उनके पास जाती है तो वह सुनते तक नहीं हैं। इनके पास कोई भी काम करवाने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है। 

सबसे बड़ी बात यह है कि इन्होंने जिस गांव को सांसद निधि से गोद लिया है, उसकी हालत तो बद से बदतर हो चुकी है। इसके बाबजूद इनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि इन्हें यह लगता है कि बेगूसराय की जनता मोदी के नाम पर इनको वोट जरूर देगी। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं होगा। जनता गिरिराज सिंह से सवाल करेगी कि आपने पिछले पांच वर्षों में क्या किया है? जबकि आप खुद केंद्र में मंत्री भी हैं। आपके जिम्मे दो-दो मंत्रालय हैं। 


ऐसे में अब एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि बेगूसराय के सीटिंग सांसद और इस बार फिर से चुनाव मैदान में उतरे गिरिराज सिंह अपने लोगों के साथ अपने संसदीय क्षेत्र के एक गांव में जनता के बीच वोट अपील कर रहे हैं। तभी वहां मौजूद ग्रामीणों ने गिरिराज सिंह का विरोध शुरू कर दिया और कहा कि आपने पिछले पांच सालों में अपने क्षेत्र के लिए क्या  किया है। जो आपको हम अपना वोट दें ? हमने आपको अपना मानकर पिछले लोकसभा चुनाव में बेगूसराय के बेटा कन्हैया कुमार को चुनाव हरा दिया। लेकिन इसके बावजूद आपने कुछ भी नहीं किया?

https://twitter.com/firstbiharnews/status/1784890613814419650

इसके बाद इसके बाद गिरिराज सिंह वहां के स्थानीय भाषा में जवाब देते हैं और कहते हैं कि हम बेगूसराय का बेटा नहीं हैं क्या? हमारा भी ननिहाल बेगूसराय है। आप आप से पैदा लिए हैं, हम अपनी मां से पैदा लिए हैं।  गिरिराज सिंह ने कहा कि तू बाप से पैदा लेलहो हैं और हम माय से। हम बेगुसराय से बेटा नयछिय। उसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि अनर्गल बोल रहल छहो लेकिन गिरिराज सिंह उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए और अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।