ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

रूपेश की मौत पर एक दिन का सियासी मातम खत्म, आज चूड़ा-दही भोज में व्यस्त रहे नेता

PATNA: इंडिगो के मैनेजर रूपेश कुमार की हत्या के बाद कई नेता घड़ियाली आंसू बहा रहे थे. इस में बीजेपी के नेता से लेकर विपक्ष के नेता कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन एक

रूपेश की मौत पर एक दिन का सियासी मातम खत्म, आज चूड़ा-दही भोज में व्यस्त रहे नेता
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: इंडिगो के मैनेजर रूपेश कुमार की हत्या के बाद कई नेता घड़ियाली आंसू बहा रहे थे. इस में बीजेपी के नेता से लेकर विपक्ष के नेता कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन एक दिन के बाद ही ये नेता आज चूड़ा-दड़ी के भोज में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान जमकर हंसी मजाक कर रहे थे. एक दूसरे को मुस्कुराते हुए बुके दे रहे थे. 


रूपेश की मौत पर एक दिन का सियासी मातम खत्म, आज चूड़ा-दही भोज में व्यस्त रहे नेता


जेडीयू ने दिया भोज

भले ही रुपेश मर्डर को लेकर बिहार सरकार की फजीहत हो रही है. लेकिन जिस की सरकार है उस पार्टी के नेता ही चूड़ा-दही का भोज देकर जश्न मना रहे हैं. जेडीयू नेता जय कुमार सिंह के आवास पर भोज का आयोजन किया गया है. बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक अरूण सिन्हा, पूर्व मंत्री संजय झा समेत कई बड़े नेता भोज में शामिल हुए. भोज का आनंद लिए. 


रूपेश की मौत पर एक दिन का सियासी मातम खत्म, आज चूड़ा-दही भोज में व्यस्त रहे नेता

वशिष्ठ नारायण सिंह ने कर दिया कैंसिल

कोरोना संकट को लेकर जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भोज को कैंसिल कर दिया था, लेकिन राजनीतिक फायदा लेने के लिए जय कुमार सिंह ने इसका आयोजन किया. बताया जा रहा है कि चुनाव हारने के बाद वह अपनी सेटिंग में जुटे हुए हैं. इसलिए अपने आवास पर भोज का आयोजन किया. 

भोज खाकर परिजनों से मिलेंगे मोदी

सुशील कुमार मोदी रुपेश के परिजनों से मिलने के लिए उनके गांव जाने वाले हैं. लेकिन परिजनों से मिलने से पहले जय कुमार सिंह के आवास पर जाकर चूड़ा-दही के भोज में शामिल हुए. उसके बाद परिजनों से जाकर मुलाकात करेंगे. 


कांग्रेस ने भी किया भोज

कांग्रेस नेता रुपेश हत्याकांड पर कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और बिहार कांग्रेस प्रदेश मदन मोहन झा सरकार पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन उनके ही पार्टी के नेता और पूर्व विधायक अवधेश सिंह अपने आवास पर चूड़ा-दही का आज भोज दे रहे हैं. कई कांग्रेसी नेता भोज का आनंद ले रहे हैं.

टैग्स