ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

RSS के इशारे पर चल रही BJP, मुकेश सहनी बोले- आरक्षण को खत्म करने की है साजिश

KAIMUR: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा है कि बीजेपी धीरे-धीरे आरक्षण को खत्म करना चाहती है, ऐसे में पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज के लोगों को उससे सचेत रहने की

RSS के इशारे पर चल रही BJP, मुकेश सहनी बोले- आरक्षण को खत्म करने की है साजिश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा है कि बीजेपी धीरे-धीरे आरक्षण को खत्म करना चाहती है, ऐसे में पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज के लोगों को उससे सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आरक्षण को लेकर बिहार में होने वाले निकाय चुनाव पर रोक लगवा दिया और इसका आरोप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगा दिया गया। मुकेश सहनी ने स्पष्ट लहजे में कहा है कि बीजेपी के साथ कभी भी विचार का समझौता नहीं हो सकता है। बीजेपी से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव के पहले बीजेपी कुछ भी खेला कर सकती है।


मुकेश सहनी भभुआ में अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री जरूर हैं लेकिन उनका आका आरएसएस है और बीजेपी उसके ही इशारे पर चलती है। आरएसएस की ओर से जो कहा जाता है वहीं बीजेपी करती है। सहनी ने कहा कि बिहार के कुढ़नी विधानसभा में चुनाव होने वाला है। महागठबंधन की ओर से चुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम तय कर दिया गया, लेकिन अब तक भाजपा की ओर से कोई भी प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया गया है। 


उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी पिछडे और निषाद के बच्चे को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती। अगर भाजपा की बात मान लेता और पार्टी का विलय भाजपा में कर देता तो उनके चार विधायक भी साथ रहते और वे भी मंत्री बने रहते लेकिन, निषादों के आरक्षण की मांग करने पर उनके विधायकों को तोड़ लिया गया और उन्हें मंत्री पद से भी हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर वे समर्थन नहीं देते तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री भी नहीं बनते। बीजेपी चुनाव के दौरान आरक्षण देने का आश्वासन तो देती है लेकिन लेकिन समय आने पर कुछ नहीं कर पाते। बीजेपी ने चुनाव के दौरान कई वादे किए लेकिन अब तक न लोगों को रोजगार मिल रहा है न खाते में 15 लाख रुपये आए।


मुकेश सहनी ने कहा है कि सामान्य लोगों को आरक्षण दे दिया, लेकिन हमें वंचित रखा गया। उन्होंने देश में जातीय जनगणना कराने की मांग करते हुए कहा कि जिसकी जितनी संख्या हो उतना आराक्षण मिलना चाहिए। इस दौरान सहनी ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भी डर रहता है कि पिछडे का कोई बेटा उपमुख्यमंत्री बन जाएगा और फिर मुख्यमंत्री की दावेदारी कर देगा, इस कारण वे भी लिफ्ट नहीं देते।उन्होंने लोगों से किसी के साथ गद्दारी नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि हमलोग किसी के साथ गद्दारी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हम मेहनत करने वाले हैं लेकिन हम आगे नहीं बढ़ पा रहे लेकिन हमसे मेहनत कराने वाले आगे बढ़ रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें