ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सासाराम में अमित शाह पर बरसे कन्हैया, कहा- हमारे बाबूजी भी दंगा भड़काते तो मैं BCCI अध्यक्ष होता

SASARAM:आज सासाराम में अपने 'जन गण मन यात्रा' के तहत सीपीआई के नेता कन्हैया कुमार पहुंचे तथा जनसभा की। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने पूरे देश के युवाओं को उलझा कर रख द

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM:आज सासाराम में अपने 'जन गण मन यात्रा' के तहत सीपीआई के नेता कन्हैया कुमार पहुंचे तथा जनसभा की। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने पूरे देश के युवाओं को उलझा कर रख दिया है। जिन युवाओं को आज रोजगार की आवश्यकता थी, उन्हें सीएए, एनआरसी आदि जैसे बहस में फंसा कर जो मूल मुद्दा है, उससे भटकाने की कोशिश की जा रही है।


उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दंगा भड़का कर लोग गृह मंत्री बन जाते हैं। अगर हमारे बाबूजी भी दंगा भड़काने वाले होते तो अमित शाह के बेटे की तरह मैं भी बीसीसीआई का अध्यक्ष होता। उन्होंने कहा कि आज किसान आत्महत्या करने के कगार पर पहुंचे हुए हैं। उनके आमदनी का साधन बढ़ाने का उपाय नहीं किया जा रहा है।


कन्हैया ने कहा कि बुनियादी मुद्दों को दरकिनार कर भावनात्मक मुद्दों पर राजनीतिक की जा रही है। पूरे देश के माहौल को बिगाड़ना जा रहा है। उन्होंने 27 फरवरी को पटना में होने वाले सीपीआई के रैली में लोगों से भाग लेने की अपील की। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता