ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

समाज सुधार अभियान : कार्यक्रम की तैयारी पूरी, आज सासाराम में होगें मुख्यमंत्री

SASARAM : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 दिसम्बर को अपने समाज सुधार अभियान की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से की. और आज CM नीतीश कुमार सासाराम में रहेंगे. मुख

समाज सुधार अभियान :  कार्यक्रम की तैयारी पूरी, आज सासाराम में होगें मुख्यमंत्री
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 दिसम्बर को अपने समाज सुधार अभियान की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से की. और आज CM नीतीश कुमार सासाराम में रहेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. CM नीतीश सुबह 11 बजे सासाराम पहुंचेंगे वे हेलीकाप्टर से आएंगे. 


बता दें नीतीश इस बार वे शराबबंदी बाल-विवाह और दहेज, जल-जीवन, हरियाली को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे. सीएम नीतीश के होने वाले कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. सभा स्थल पूरी तरह तैयार हो गया है. जिले में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं. 


सासाराम उतरने के बाद जिस रास्ते सीएम सभा स्थल और समीक्षा बैठक के लिए जाएंगे उस सड़क को बेदा मोड़ से धर्मशाला चौक तक पूरी तरह से सजा दिया गया है. नीतीश 11 बजे न्यू स्टेडियम फजलगंज में सभा को संबोधित करेंगे. बता दें सभा की शुरुआत जीविका दीदी के स्वागत से होगी. वहीं इसके बाद 1 बजे समाहरणालय DRDO सभागार में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. 


सासारामवासियों को मुख्यमंत्री से काफी उम्मीद हैं कि इस बार भी सीएम शहर को कुछ देकर जाएंगे. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की सुरक्षा सात घेरे की होगी. हर स्तर पर पुलिस और  प्रशासन के आला अधिकारी सुरक्षा बलों के साथ रहेंगे. उनके आगमन पर कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन हो इसे लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है. इस अभियान अधिक भीड़ न हो इसके लिए दर्शकों की संख्या भी सीमित रखी गई है. दस मेडिकल जांच टीम और तीन हेल्थ डिपार्टमेंट के दल गठित किया गया है. और तीन एंबुलेंस को रिजर्व में रखा गया है. ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे उपयोग में लाया जा सके.

टैग्स