ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

रिहाई के बाद सियासत में एक्टिव हुए आनंद मोहन, इस महीने पटना में करेंगे बड़ी रैली

SASARAM: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी.कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए पूर्व सांसद आनंद मोहन जेल से रिहाई के बाद एक्टिव मोड में आ गए हैं। उनकी रिहाई को लेकर उठे विवाद के ब

रिहाई के बाद सियासत में एक्टिव हुए आनंद मोहन, इस महीने पटना में करेंगे बड़ी रैली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी.कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए पूर्व सांसद आनंद मोहन जेल से रिहाई के बाद एक्टिव मोड में आ गए हैं। उनकी रिहाई को लेकर उठे विवाद के बीच आनंद मोहन जल्द ही बड़ी रैली करने जा रहे हैं। रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और लोगों को निमंत्रण भी दिया जा रहा है। इस बड़ी रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।


दरअसल, रोहतास के बिक्रमगंज में सोमवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे आनंद मोहन ने मंच से बड़ा एलान कर दिया। आनंद मोहन ने एलान किया कि आगामी नवंबर के महीने में पटना में वे बड़ी रैली करने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। उन्होंने पटना में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगवाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।


बता दें कि राजपूत वोटरों को साधने के लिए हाल में नीतीश सरकार ने कानून में बदलाव कर उम्रकैद की सजा पाए पूर्व सांसद आनंद मोहन को जेल से रिहा करा दिया। आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बिहार की सियासत गर्म रही। उधर, जी.कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने आनंद मोहन की रिहाई के राज्य सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और आनंद मोहन की रिहाई रद्द करते हुए उन्हें फिर से जेल भेजने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता