ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पूर्व विधायक प्रदीप जोशी ने किया नामांकन, समर्थकों के साथ निकाली पदयात्रा

SASARAM : राष्ट्र सेवा दल के अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने डेहरी विधानसभा सीट से नामांकन कर दिया है. नामांकन के बाद डेहरी स्थित हनुमान मंदिर में उन्होंने पत्नी ज्योति रश्मि और पुत्र

पूर्व विधायक प्रदीप जोशी ने किया नामांकन, समर्थकों के साथ निकाली पदयात्रा
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : राष्ट्र सेवा दल के अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने डेहरी विधानसभा सीट से नामांकन कर दिया है. नामांकन के बाद डेहरी स्थित हनुमान मंदिर में उन्होंने पत्नी ज्योति रश्मि और पुत्र शुभम जोशी के साथ पूजा अर्चना भी की. बाद में उन्होंने शहर में पदयात्रा कर जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगा. 


आपको बता दें कि राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने बिहार में बेरोजगारी को मुद्दा बनाते हुए इस बार बेरोजगारों की सरकार का नारा दिया है. प्रदीप जोशी लगातार अपने साथ उन युवाओं को जोड़ने में लगे हुए हैं जो बेरोजगार हैं. प्रदीप जोशी ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी बिहार के अंदर अपनी राजनीतिक ताकत को बढ़ाती है तो वैसी परिस्थिति में वह बेरोजगारी खत्म करने के लिए बड़े कदम उठाएंगे.


नामांकन करने के बाद प्रदीप जोशी ने अपने सहयोगियों के साथ पदयात्रा निकाली और लोगों से समर्थन की अपील की. प्रदीप जोशी इस बार युवाओं को अपने साथ जोड़ने के प्रयास में लगे हुए हैं. प्रदीप जोशी बरोजगारी खत्म कर युवाओं के साथ चलकर उन्हें आगे बढ़ाने की बात कह रहे हैं.