ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

मंत्री बनने के बाद चेनारी विधायक मुरारी गौतम राहुल गांधी से मिले..कहा- जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा

DELHI: बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। मुरारी गौत

मंत्री बनने के बाद चेनारी विधायक मुरारी गौतम राहुल गांधी से मिले..कहा- जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। मुरारी गौतम ने मुलाकात के बाद कहा कि राहुल गांधी से मंत्री के रूप में बेहतर काम और आम जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होने कहा कि पिता के सपनों और रोहतास की उम्मीदों को एक मंत्री-विधायक के रूप में पूरा करूंगा। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान मुरारी गौतम के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी मौजूद थे।


मुरारी गौतम रोहतास के चेनारी से विधायक है। उनका राजनीतिक सफर भी संघर्ष से भरा रहा है। उन्होने राजनीति में आने के लिए सरकारी शिक्षक की नौकरी छोड़ दी और सफल राजनीतिक यात्रा पर निकल पड़े। पिता के मृत्यु के बाद उन्होने शिक्षक की नौकरी छोड़कर चुनावी राजनीति में कदम रखा। इसी बीच चेनारी से तत्कालीन विधायक ललन पासवान के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव हुआ जिसमें मुरारी कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए। उस चुनाव में मुरारी को जीत मिली और वो विधायक बन गए, लेकिन इसके बाद किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।


12 वर्षो के संघर्ष के बाद 2020 में कांग्रेस ने एक बार फिर मुरारी गौतम को चेनारी से चुनावी मैदान में उतारा। मुरारी ने उस चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार को 17 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी। महागठबंधन की सरकार बनने पर उन्हे कांग्रेस के कोटे से मंत्री बनाया गया और पंचायती राज विभाग जैसा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।


मुरारी गौतम को लेकर एक दिलचस्प बात ये भी है कि वो बिहार सरकार में सबसे कम पैसे वाले मंत्री भी है। विधानसभा चुनाव में दिये गए हलफनामे में अनुसार मुरारी गौतम सबसे कम पैसे वाले मंत्री है जिनके पास 17.66 लाख की संपत्ति है। दूसरे सबसे कम पैसे वाले मंत्री आरजेडी कोटे से मंत्री बने मोहम्मद इसराइल मंसूरी है जिनकी संपत्ति 95 लाख से अधिक की है।


वही नई सरकार में सबसे धनी मंत्री आरजेडी के समीर महासेठ है जिनकी 24.45 करोड़ की संपत्ति है। दूसरे सबसे धनी मंत्री कार्तिक कुमार है जिनके पास 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। तीसरे नंबर में जल संसाधन मंत्री संजय झा है जिनके पास 22 करोड़ की संपत्ति है। दरभंगा ग्रामीण से जीतकर आये आरजेडी कोटे से मंत्री बने ललित यादव पर 2.35 करोड़ का कर्ज है।

मंत्री बनने के बाद चेनारी विधायक मुरारी गौतम राहुल गांधी से मिले..कहा- जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा