ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

जेल से निकलते ही BJP नेता ने नीतीश पर बोला हमला, कहा-अपराधी बेखौफ घूम रहा है जबकि साधु संत को भेजा जा रहा जेल

SASARAM: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद तीन महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। सासाराम में हुए सांप्रदायिक हिंसा मामले में उन पर दंगा भड़काने का आरोप लगा

जेल से निकलते ही BJP नेता ने नीतीश पर बोला हमला, कहा-अपराधी बेखौफ घूम रहा है जबकि साधु संत को भेजा जा रहा जेल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद तीन महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। सासाराम में हुए सांप्रदायिक हिंसा मामले में उन पर दंगा भड़काने का आरोप लगा लगा था। साथ ही इस दौरान हुई हत्याकांड में भी इन्हें आरोपी बनाया गया था। 


रामनवमी के जुलूस के बात हुए उपद्रव मामले के एक महीने के बाद 30 अप्रैल को उनकी गिरफ्तारी हुई थी। तीन महीना 3 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली जिसके बाद वे जेल से बाहर निकले। जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। 


कहा कि वर्तमान समय में राज्य की सरकार 'साधु संतों को जेल में रख रही है' जबकि चोर उचक्के बेखौफ बाहर घूम रहे हैं। आपराधिक तत्व खुलेआम अपराध कर रहे हैं और साधु, संत एवं सज्जन प्रवृत्ति के लोगों को जेल में बंद किया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि उन पर लगाए तमाम आरोप निराधार हैं। माननीय उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दिया है। जिसके आधार पर वह आज जेल से छूटे हैं। उन्होंने बिहार सरकार को अंधी-बहरी की सरकार करार दिया एवं कहा की रामनवमी के बाद हुए दंगा में किसी मुस्लिम ने हिंदू पर या किसी हिंदू ने मुस्लिम पर कोई एफ.आई.आर दर्ज नहीं कराया। तमाम मुकदमे सरकार ने करवाई है। इससे साबित होता है कि इलाके के लोग अमन पसंद हैं।उन्होंने सासाराम को सरकार द्वारा बदनाम करने की साजिश करार दिया।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता