ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

घोड़े पर चढ़कर दलित समाज के लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता, 2024 के विजय की तैयारी: जीवन कुमार

SASARAM: भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी जीवन कुमार ने रविवार को सासाराम में दलित कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में भाजपा नेता अपने दलित समाज से आने वाले कार्यकर्ताओं क

घोड़े पर चढ़कर दलित समाज के लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता, 2024 के विजय की तैयारी: जीवन कुमार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी जीवन कुमार ने रविवार को सासाराम में दलित कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में भाजपा नेता अपने दलित समाज से आने वाले कार्यकर्ताओं के साथ घोड़े पर सवार हुए और पूरे नगर का भ्रमण किया। सासाराम के गौरक्षणी से यह घुड़सवार रैली निकाली गयी जो न्यू एरिया तक गया। जिसका नेतृत्व एमएलसी जीवन कुमार और संतोष सिंह करते दिखे।


घोड़े पर सवार होकर अनोखे तरीके से निकाले गई इस मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह 2024 के विजय की तैयारी है। भाजपा एमएलसी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अपना नाम इंडिया ,पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान कुछ भी रख ले। इससे फर्क पड़ने वाला नहीं है। भाजपा भारतीय सभ्यता और संस्कृति को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा समाज के हर वर्ग को जोड़कर वह विपक्ष के तमाम अंकगणित को फेल कर देगी। 


उन्होंने जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले चुनाव के बाद जदयू पार्टी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। दूसरी ओर राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालटेन में पहले ही तेल खत्म हो चुका। इस दौरान एमएलसी जीवन कुमार ने भी विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि विजय का अश्वमेध घोड़ा निकल चुका है जो 2024 से पहले रुकने वाला नहीं हैं। गरीब लोग घोड़े पर चढ़कर इतने उत्साहित है कि घोड़े पर चढ़कर भाजपा की सदस्यता लेंगे। माता तारा चंडी की धरती से 2024 का बिगुल फूंका जा चुका है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता