ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

घर-घर निषाद आरक्षण संकल्प अभियान: गंगा नदी में खड़े होकर लोग ले रहे संकल्प: देव ज्योति

ROHTAS: निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के तहत रोहतास जिला के नसीरगंज प्रखंड के अमियावर गांव में गांधी चौधरी एवं विवेक कुशवाहा के अध्यक्षता में सैकड़ों निषाद एवं अतिपिछड़ा समाज के लो

घर-घर निषाद आरक्षण संकल्प अभियान: गंगा नदी में खड़े होकर लोग ले रहे संकल्प: देव ज्योति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के तहत रोहतास जिला के नसीरगंज प्रखंड के अमियावर गांव में गांधी चौधरी एवं विवेक कुशवाहा के अध्यक्षता में सैकड़ों निषाद एवं अतिपिछड़ा समाज के लोगों ने गंगा नदी में खड़े होकर संकल्प लिया। इन्होंने यह संकल्प किया कि वे अपने समाज एवं बच्चों के भविष्य के लिए आरक्षण की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जब तक आरक्षण मिल ना जाये तक तक चुप नहीं बैठेंगे।

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आज कहा कि 'घर घर निषाद आरक्षण संकल्प अभियान ' के तहत करीब 100 वाहन आज विभिन्न गांव में पहुंची और लोगों को संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि इसके तहत नसीरगंज प्रखंड के अमियावर ग्राम में गांधी चौधरी एवं विवेक कुशवाहा के अध्यक्षता में सैकड़ों निषाद  एवं अतिपिछड़ा समाज ने गंगा नदी मे संकल्प लिया कि अपने समाज एवं बच्चों के भविष्य के लिए आरक्षण की लड़ाई लड़ते रहेंगे। 

उन्होंने बताया कि इस वाहन से वीआईपी के कार्यकर्ता गांव में पहुंच रहे हैं और लोगों को हक,अधिकार के लिए जागरूक करते हुए संकल्प करवा रहे है।  इस अभियान के तहत प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर के पदाधिकारी गांव से लेकर टोला तक पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी की सोच और निषादों को जागरूक करने का अभियान घर-घर तक पहुंच रहा है और लोग अपने अधिकार और हक के लिए संघर्ष करने का संकल्प ले रहे हैं।

घर-घर निषाद आरक्षण संकल्प अभियान: गंगा नदी में खड़े होकर लोग ले रहे संकल्प: देव ज्योति

घर-घर निषाद आरक्षण संकल्प अभियान: गंगा नदी में खड़े होकर लोग ले रहे संकल्प: देव ज्योति

घर-घर निषाद आरक्षण संकल्प अभियान: गंगा नदी में खड़े होकर लोग ले रहे संकल्प: देव ज्योति

घर-घर निषाद आरक्षण संकल्प अभियान: गंगा नदी में खड़े होकर लोग ले रहे संकल्प: देव ज्योति

घर-घर निषाद आरक्षण संकल्प अभियान: गंगा नदी में खड़े होकर लोग ले रहे संकल्प: देव ज्योति

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता