ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

छेदी पासवान का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, कहा- सत्ता के लिए दाऊद से भी हाथ मिला सकते हैं नीतीश

SASARAM: बीजेपी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। रोहतास के बीजेपी सांसद छेदी पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार कुर्सी के लिए देश के दुश्मन दाऊद इब्राहिम से

छेदी पासवान का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, कहा- सत्ता के लिए दाऊद से भी हाथ मिला सकते हैं नीतीश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SASARAM: बीजेपी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। रोहतास के बीजेपी सांसद छेदी पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार कुर्सी के लिए देश के दुश्मन दाऊद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पद पर बने रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और पद के बिना वे जीवित नहीं रह सकते। वहीं नीतीश के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का यह सपना कभी भी पूरा नहीं हो सकता है। देश का प्रधानमंत्री वही बनेगा जो गरीबों के बारे में सोचता है। देश की इस बार भी जनता नरेंद्र मोदी को ही अपना प्रधानमंत्री चुनने जा रही है।


दरअसल, सांसद छेदी पासवान सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सासाराम पहुंचे थे। उन्होंने कुल 23 करोड़ 70 लाख की लागत से बनने वाले चार सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जो भी विकास के काम हो रहे हैं वह केंद्र सरकार की मदद से हो रहे हैं। छेदी पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लिए दाऊद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं। मुख्यमंत्री को हर कीमत पर पद चाहिए बिना पद के वे जीवित नहीं रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अब कोई भी विकास का कार्य नहीं हो रहा है और जो भी हो रहा है केंद्र सरकार के सहयोग से हो रहा है।


वहीं नीतीश के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के सवाल पर सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार का यह सपना कभी भी पूरा नहीं हो सकता है। जो गरीब और जरूरतमंदों की के लिए सोचता है और कार्य करता है जनता उसे ही अपना प्रधानमंत्री चुनेगी। जिसने कभी गरीबी नहीं देखा वह गरीबों के हित में काम नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी देखी है इसलिए वे हमेशा गरीबों के बारे में सोचते हैं। कोरोना जैसी महामारी के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में गरीबों के लिए मुफ्त में अनाज की व्यवस्था की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने के लिए वे लगातार कार्य कर रहे हैं। इसलिए आगे भी देश के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।

रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता