ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

विधायक जी अपने नेता उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत करने गये थे, पॉकेटमारों ने मार लिया पर्स, कई औऱ बने शिकार

ROHTAS: रोहतास के शिवसागर प्रखंड मुख्यालय में अपने नेता के सामने चेहरा चमकाना जेडीयू के कई नेताओं के लिए मंहगा पड़ गया. पूरे बिहार की यात्रा पर निकले जेडीयू के संसदीय बोर्ड के

विधायक जी अपने नेता उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत करने गये थे, पॉकेटमारों ने मार लिया पर्स, कई औऱ बने शिकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास के शिवसागर प्रखंड मुख्यालय में अपने नेता के सामने चेहरा चमकाना जेडीयू के कई नेताओं के लिए मंहगा पड़ गया. पूरे बिहार की यात्रा पर निकले जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शिवसागर प्रखंड पहुंचे तो उनका सम्मान समारोह रखा गया था. इसी समारोह में पॉकेटमारों ने ऐसा कारनामा दिखाया कि कई नेता लुट गये. 


पूर्व विधायक समेत कई नेता शिकार बने

 शिवसागर प्रखंड में काली मंदिर के पास उपेंद्र कुशवाहा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. उनका सम्मान करने पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम भी पहुंचे थे. श्याम बिहारी राम उपेंद्र कुशवाहा को माला पहनाने में लगे थे और इसी बीच पॉकेटमार ने उनका पर्स उड़ा लिया. पूर्व विधायक ने बताया कि उनके पर्स में नगद पांच हजार रुपया के साथ साथ जरूरी कागजात भी थे. पॉकेटमार उनके पर्स में रखे एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस को भी ले उड़े. 


पैक्स अध्यक्ष भी लुट गये

उपेंद्र कुशवाहा के सम्मान समारोह में पहुंचे सोनहर पैक्स के अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा भी पॉकेटमारों के शिकार बन गये. उनके जेब से नगद रूपया निकाल लिया गया. पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि उनकी जेब में 12 हजार रुपये थे. वे जब उपेंद्र कुशवाहा के सभा स्थल तक थे तो स्वागत करने में उनका ध्यान अपने पॉकेट से हट गया. बाद में जब उन्होंने अपने पॉकेट को देखा तो पता चला कि पैसे गायब हैं. कुछ औऱ नेताओं ने पॉकेटमारी की शिकायत की. 


पहले भी हुई नेताओं की पॉकेटमारी

जेडीयू कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि कार्यकर्ताओं की भीड़ में कोई पॉकेटमार भी लगातार घुस जा रहा है. एक दिन पहले उपेंद्र कुशवाहा की सभा में ही बिक्रमगंज, नोखा, डेहरी, राजपुर में एक पूर्व मंत्री समेत कई औऱ नेताओं के भी पॉकेट मारने की चर्चा हो रही है. 

टैग्स