ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

'सनातन के खिलाफ बोलने वालों का करेंगे विरोध', पप्पू यादव पर रोहित सिंह का पलटवार

Bihar Politics: युवा चेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह ने सांसद पप्पू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ किसी भी टिप्पणी का विरोध किया जाएगा।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: युवा चेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह ने सांसद पप्पू यादव की ओर से की गई कथित टिप्पणी के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो भी सनातन धर्म के खिलाफ बोलेगा, उसका वे खुलकर विरोध करेंगे।



रोहित सिंह ने कहा कि, हम माता सीता के भतीजे हैं। प्रभु श्रीराम का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। सनातन के खिलाफ देश कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने पप्पू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने पुराने आरोपों को दोहराते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कई राजनीतिक और व्यक्तिगत टिप्पणियां भी कीं।



रोहित सिंह ने कहा कि बार-बार बोलूँगा पप्पू यादव अपराधी हैं। जिसमें 76 छेद अब वह हमारे बारे में बोलेगा। भले ही होंगे पप्पू यादव राजा के बेटा लेकिन मैं बिहार का बेटा हूं। रोहित ने कहा की मेरे परदादा घोड़ा हाँकते थे, मेरे दादा चीनी मिल के किरानी थे, मैं साधारण परिवार का हूँ। मुझे अपने सामान्य परिवार से आने पर गर्व है।



रोहित ने आगे कहा कि पप्पू यादव पहले लालू परिवार के ग़ुलाम थे, अब पप्पू गांधी परिवार के ग़ुलाम हैं। उन्होंने कहा कि सनातन के ख़िलाफ देश कुछ नहीं सुनेगा। सनातन धर्म के सम्मान की रक्षा के लिए वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे और इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता