ब्रेकिंग
बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦बेतिया में बर्खास्त होमगार्ड जवान का वर्दी पहनकर डांस करते वीडियो वायरल, महिला दुकानदार के साथ लगाए ठुमके✦छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦बिहार में STET परीक्षा की तारीख फिर बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦बेतिया में बर्खास्त होमगार्ड जवान का वर्दी पहनकर डांस करते वीडियो वायरल, महिला दुकानदार के साथ लगाए ठुमके✦छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦बिहार में STET परीक्षा की तारीख फिर बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान

रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- सीएम पर टिप्पणी निंदनीय.. जनता देगी जवाब

Bihar Politics: युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने तेजस्वी यादव और राजद पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर खान-पान को लेकर की जा रही टिप्पणियों को निंदनीय बताया। उन्होंने सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास का दावा किया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर तेजस्वी यादव और राजद पर जोरदार हमला बोला है।



रोहित सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर राजद के सोशल मीडिया हैंडल से लगातार खान-पान को लेकर टिप्पणी की जा रही है, जो पूरी तरह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आयुष पद्धति में विश्वास रखते हैं और स्वस्थ रहने के लिए लौंग का सेवन करते हैं।



उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव स्वयं अंगूर, अनार, कद्दू, करैला और सतमेजना का जूस पीते हैं। रोहित सिंह ने सवाल किया कि तेजस्वी यादव यह बताएं कि वह कौन-सा जूस पीते हैं, जिसके सेवन के बाद वह कभी विधानमंडल में, कभी अपने निवास पर और कभी जनता के बीच विचलित नजर आते हैं।



रोहित सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राजद को अपनी नजरों से गिरा दिया है। उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता विकास और सुशासन के साथ खड़ी है।



उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की सर्वश्रेष्ठ ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। रोहित सिंह ने सम्राट चौधरी को सामाजिक न्याय का क्रांतिदूत बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की बयानबाजी का बिहार की जनता लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिरोध करेगी।



रोहित सिंह ने कहा कि बिहार की जनता विकास, सामाजिक न्याय और मजबूत नेतृत्व चाहती है तथा आने वाले समय में बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता