ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

‘तेजस्वी हैं राजकुमार लेकिन बिहार में नहीं चलेगा उनका राजतंत्र’ युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का हमला

PATNA: युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। रोहित सिंह ने कहा है कि बिहार की सम्मानित जनता तेजस्वी यादव, लालू परिवार और राष्ट्री

‘तेजस्वी हैं राजकुमार लेकिन बिहार में नहीं चलेगा उनका राजतंत्र’ युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का हमला
Mukesh Srivastava
1 मिनट

PATNA: युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। रोहित सिंह ने कहा है कि बिहार की सम्मानित जनता तेजस्वी यादव, लालू परिवार और राष्ट्रीय जनता दल के झांसे में नहीं आने वाली है।


रोहित कुमार सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता के शासनकाल में बिहार में हुए अत्याचार को राज्य की जनता कभी नहीं भूल सकती है। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव कुछ भी कर लें बिहार की जनता फिर से उन्हें मौका नहीं देने वाली है।


उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में राजद को उतना भी सीट नहीं देगी जिसमें उन्हें विपक्ष के नेता का पद भी प्राप्त हो सके। तेजस्वी यादव राजकुमार हैं लेकिन बिहार लोकतांत्रिक भूमि है, यहां राजा-महाराजा नहीं चलेगा।