ब्रेकिंग
बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

रोहिणी के रोड शो पर भड़के सम्राट: बोले- गुंडाराज और कानून तोड़ना लालू परिवार की पहचान, इससे ज्यादा उनसे अपेक्षा नहीं

PATNA: लालू यादव की बेटी और छपरा संसदीय सीट से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि रोहिणी आदर्श आचार संहित

रोहिणी के रोड शो पर भड़के सम्राट: बोले- गुंडाराज और कानून तोड़ना लालू परिवार की पहचान, इससे ज्यादा उनसे अपेक्षा नहीं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लालू यादव की बेटी और छपरा संसदीय सीट से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि रोहिणी आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रही हैं। बीजेपी ने चुनाव आयोग से रोहिणी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू फैमिली को निशाने पर लिया है।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू प्रसाद के परिवार से और क्या अपेक्षा की जा सकती है। लालू प्रसाद के परिवार का मतलब है गुंडाराज स्थापित करना। भ्रष्टाचार स्थापित करना, लूट खसोट स्थापित करना और कानून को तोड़ना ही लालू परिवार की पहचान है। रोहिणी आचार्य अपनी मां राबड़ी देवी की सिक्योरिटी का इस्तेमाल अपने चुनावी रोड शो में कर रही हैं। चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की गई है। चुनाव आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग को इसपर एक्शन लेने चाहिए।


दरअसल, आरजेडी ने लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य को सारण संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। रोहिणी ने सारण से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है और लगातार लोगों से मुलाकात कर रही हैं। इस दौरान रोहिणी ने सारण में एक रोड शो किया था। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि रोहिणी अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में तैनात जवानों को साथ लेकर क्षेत्र में घूम रही हैं।


बीजेपी ने आरोप लगाया है कि रोहिणी आचार्य की मां राबड़ी देवी को सरकार ने जो सुरक्षा मुहैया कराई है, उसका वे गलत इस्तेमाल कर रही है। बीजेपी का आरोप है कि रोहिणी अपनी मां राबड़ी देवी के सुरक्षा में तैनात जवानों को अपने साथ लेकर चुनाव अभियान में जा रही हैं, जो पूरी तरह से गलत है। यह खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। रोहिणी आचार्य के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।