ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार

‘सवाल सिर्फ 3 रुपये की बढ़ोत्तरी का नहीं..’, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर रोहिणी आचार्य का हमला

Bihar Politics: पेट्रोल-डीजल और अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार को घेरा।

Bihar Politics
रोहिणी का बड़ा हमला
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: देशभर में बीते 48 घंटों के दौरान आम जनता पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ी है। एक के बाद एक कई जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। देश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद अब इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सरकार ने सोना और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी, जिसके चलते गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेजी आ गई। इसके बाद दूध के दाम बढ़े और CNG की कीमतों में भी इजाफा किया गया। अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। शुक्रवार, 15 मई से देश में पेट्रोल-डीजल 3 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो गए हैं। लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका जताई जा रही है।


लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर हमला बोला है। रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “सवाल सिर्फ 3 रुपये की बढ़ोत्तरी का नहीं, लगातार बढ़ती महंगाई के बोझ का है ..मोदी सरकार की मेहरबानी से अब "तेल निकलना" महज मुहावरा नहीं बल्कि आम जनता के लिए रोज की कहानी है l जब पेट्रोल - डीजल महंगा होता है तो सबसे ज्यादा बोझ रोज़ कमाने-खाने वालों , आम जनता पर पड़ता है, मगर प्रधानमंत्री जी और धन्ना सेठों के इशारे पर काम करने वाली उनकी सरकार को आम जनता की दुश्वारी से कोई फर्क नहीं पड़ता है l


पिछले 12 सालों से आलम कुछ ऐसा है कि “जनता की जेब खाली हो रही है , मगर भाषणों में ‘अच्छे दिन’ अब भी जारी हैं।” बढती महंगाई की वाजिब वजह बताने से बचने वाले प्रधानमंत्री जी और उनकी सरकार में शामिल लोगों के मुँह से महंगाई के बारे में बहाने ही ज्यादा सुनने को मिलते हैं”l

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता