ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

‘बेपटरी हो चुकी है बिहार की फेल डबल इंजन’ रोहिणी आचार्य का हमला, बोलीं- निक्कमी सरकार से अब निजात पाने की दरकार

PATNA: लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के साथ साथ रोहिणी आचार्य भी डबल इंजन सरकार पर हमले बोल रही हैं। रोहिणी ने कहा है कि बिहार में सरकार की डबल इंजन फेल हो चुकी है और अब उसे बदलने की

‘बेपटरी हो चुकी है बिहार की फेल डबल इंजन’ रोहिणी आचार्य का हमला, बोलीं- निक्कमी सरकार से अब निजात पाने की दरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के साथ साथ रोहिणी आचार्य भी डबल इंजन सरकार पर हमले बोल रही हैं। रोहिणी ने कहा है कि बिहार में सरकार की डबल इंजन फेल हो चुकी है और अब उसे बदलने की जरूरत है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एनडीए की सरकार को अपराध और भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर घेरने की कोशिश की है।


रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, “बिहार में नैतिक तौर पर टूटे निजाम का शासन है सरकार की हर शाख पर एक-एक नक्कारा लाचार बैठा है अवसरवादिता के पुरोधा आत्ममुग्ध श्री नीतीश कुमार जी व भाजपा की मिलीभगत वाली फेल डबल इंजन की सरकार की सरपरस्ती में बिहार बेपटरी हो चुका है, मूलभूत व्यवस्थाएं बदहाल हैं, अफसरशाही सरकार चलाने वालों व विधायिका पर हावी है, संरचनाओं को भ्रष्टाचार का दीमक चाट कर खोखला कर रहा है, कानून-व्यवस्था अपराधियों के रहम-ओ-करम (अनुकंपा) पर है”।


रोहिणी आगे लिखती हैं, “सतत व समग्र विकास के मानकों पर खुद को साबित करने में सरकार विफल है, प्रतियोगी परीक्षाओं की धांधली का हब बनाये जा चुके बिहार में युवाओं का भविष्य गर्त में धकेलने को सत्ताधारी गठबंधन आमादा है, सत्ता में बैठे लोगों व सत्ताधारी जमात के भोंपूओं के बड़बोलेपन व झूठे-प्रचार से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है, शासन व शासक की विश्वसनीयता, प्रदेश की जनता के प्रति इनकी प्रतिबद्धता पर बड़ा सवाल है और ऐसे में जन-जन की बस एक ही पुकार है, इस निक्कमी-नक्कारी सरकार से अब निजात पाने की दरकार है”।