ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

आरके सिन्हा ने आम बजट का किया स्वागत, बोले..देश के किसानों और नौजवानों का है यह बजट

DESK: पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने आम बजट 2022 का स्वागत करते हुए इसे किसानों और नौजवनों का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों की दिशा में आगे की राह दिखाने वाला यह आम

आरके सिन्हा ने आम बजट का किया स्वागत, बोले..देश के किसानों और नौजवानों का है यह बजट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने आम बजट 2022 का स्वागत करते हुए इसे किसानों और नौजवनों का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों की दिशा में आगे की राह दिखाने वाला यह आम बजट हैं। 


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को संसद में आम बजट 2022-23 (Union Budget 2022) पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट है। बीजेपी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश हुए आम बजट 2022 का स्वागत किया है। 


पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने इसे किसानों और नौजवानों का बजट बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक सुधारों की दिशा में आगे की राह दिखाने वाला यह बजट है। एक तरफ किसानों को डिजिटल और हाईटेक की सेवाएं देने के लिए पीपीए मॉडल अपनाने की योजना पर काम का ऐलान किया गया है वही सरकार ने 16 लाख नई नौकरियों को देने का ऐलान कर भारत को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के मार्ग को प्रसस्त करने का काम किया है। 


आरके सिन्हा ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद अर्थव्यवस्था देश की पटरी पर है और सरकार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हुए आर्थिक सुधारों पर ना केवल फोकस कर रही है बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट यानी आधारभूत संरचना को लेकर भी सरकार ने अपना विजन स्पष्ट किया है। कोरोना महामारी के बावजूद सरकार ने किसी भी तरह का अतिरिक्त टैक्स का बोझ न डालकर देश की जनता को राहत देने का काम किया है।