ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

Bihar Election 2025: टिकट के लिए राबड़ी आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, आरजेडी नेता ने लालू यादव के घर के बाहर फाड़ा कुर्ता; लगाए गंभीर आरोप

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले आरजेडी कार्यकर्ता मदन शाह ने टिकट न मिलने पर लालू यादव के आवास के बाहर हंगामा किया। पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया गया है।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर राजनीतिक दलों में हलचल तेज है, वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित आवास के बाहर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। मधुबन विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार रहे आरजेडी कार्यकर्ता मदन शाह अचानक 10, सर्कुलर रोड स्थित लालू-राबड़ी आवास पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन करने लगे।


मदन शाह ने गेट के सामने अपना कुर्ता फाड़ लिया और ज़मीन पर लेटकर रोने लगे। उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरजेडी ने उनसे टिकट के बदले पैसे मांगे थे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो पार्टी ने उनका टिकट काटकर डॉ. संतोष कुशवाहा को दे दिया।


मदन शाह ने कहा कि "मैं वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं, लेकिन टिकट पैसों के दम पर बांटा गया है। समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर धनबल वालों को तरजीह दी जा रही है।" घटना के दौरान लालू-राबड़ी आवास के बाहर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने मदन शाह को वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।


इस घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मदन शाह साफ तौर पर पार्टी नेतृत्व और संगठन पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उधर, अब तक आरजेडी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर खींचतान लगातार बढ़ रही है। राजद और कांग्रेस के बीच कई सीटों पर तालमेल नहीं बन पाया है, वहीं वीआईपी के साथ भी राजद के मतभेद सामने आए हैं। मधेपुरा की एक सीट पर दोनों दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है, जिससे हालात और पेचीदा हो गए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता