ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहींबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहीं

आरजेडी विधायकों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे लालू, जल्द होगा तारीखों का ऐलान

DESK: बिहार की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। जेल से जमानत मिलने के बाद अब आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव एक्शन मोड में आ गये हैं। लालू यादव अब जल्द ही आरजेड

आरजेडी विधायकों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे लालू, जल्द होगा तारीखों का ऐलान
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: बिहार की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। जेल से जमानत मिलने के बाद अब आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव एक्शन मोड में आ गये हैं। लालू यादव अब जल्द ही आरजेडी विधायकों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इसे लेकर जल्द ही आरजेडी की तरफ से ऐलान किया जाएगा।


ऐसे में लंबे समय से बिहार की राजनीति से गायब हुए लालू यादव अब पार्टी के विधायकों के साथ बातचीत करेंगे। बिहार में बिगड़ते कोरोना के हालात पर लालू यादव चर्चा करेंगे। लालू के साथ इस वर्चुअल मीटिंग में तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे जो बिहार के विभिन्न इलाकों में कोरोना से जुझ रहे लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे।


तेजस्वी समेत आरजेडी की तरफ से पहले ही विधायकों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद करें। इसे लेकर तेजस्वी समेत पार्टी के कई विधायकों ने अपने इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं बेहतर इंतजामात के लिए विधायक फंड से अनुशंसा भी की है लेकिन अब लालू इसकी कमान खुद संभालने वाले हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के विधायकों के साथ वर्चुअल मीटिंग करने का फैसला लिया है। आरजेडी की तरफ से तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। वर्चुअल मीटिंग के जरीय लालू यादव आरजेडी के विधायकों को संबोधित करेंगे।