ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

शिवानंद तिवारी ने जेडीयू की तरफ फेंका पासा, कहा- कई मामलों में हमारा स्टैंड एक

RANCHI: राजद नेता शिवानंद तिवारी ने जेडीयू की तरफ नया राजनीतिक पास फेंका है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से रांची मिलने गए शिवानंद तिवारी ने कहा कि जेडीयू और राजद का कई मामलों में एक स्

FirstBihar
Admin
2 मिनट
RANCHI: राजद नेता शिवानंद तिवारी ने जेडीयू की तरफ नया राजनीतिक पास फेंका है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से रांची मिलने गए शिवानंद तिवारी ने कहा कि जेडीयू और राजद का कई मामलों में एक स्टैंड है. उन्होंने कहा कि धारा 370 और ट्रिपल तलाक के मामले पर दोनों पार्टियों की एक राय है. रांची के रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद का हाल जानने और वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानंद तिवारी उनसे मिलने पहुंचे थे. उधर लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव भी अपने पिता से मिलने रांची के रिम्स पहुंचे थे. इन तीनों नेताओं की एक साथ राजद सुप्रीमो से मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. जाहिर है यह महज संयोग नहीं हो सकता कि राजद के तीनों शीर्ष नेता एक साथ लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे हों. हालांकि लालू प्रसाद के साथ हुई मुलाकात के दौरान इन तीनों नेताओं की उनसे क्या बात हुई है फिलहाल इसका खुलासा तो नहीं हो पाया है लेकिन इस मुलाकात पर राजनीतिक पंडितों की निगाहें जरुर हैं.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता