ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

RJD सांसद का पाकिस्तान प्रेम? तेजस्वी के करीबी मनोज झा पाक जाना चाहते थे, केंद्र सरकार ने नहीं दी मंजूरी

DELHI: तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले राजद सांसद मनोज झा की पाकिस्तान यात्रा पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दिया है. किसी भी सांसद को विदेश जाने से पहले केंद्र सरकार से राजन

RJD सांसद का पाकिस्तान प्रेम? तेजस्वी के करीबी मनोज झा पाक जाना चाहते थे, केंद्र सरकार ने नहीं दी मंजूरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले राजद सांसद मनोज झा की पाकिस्तान यात्रा पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दिया है. किसी भी सांसद को विदेश जाने से पहले केंद्र सरकार से राजनीतिक मंजूरी लेनी पडती है. मनोज झा ने सरकार से ये मंजूरी मांगी थी लेकिन केंद्र ने मना कर दिया. बता दें कि आतंकवाद के मुद्दे पर कई सालों से भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बेहद तल्ख हैं और दोनों देशों के नेताओं का एक दूसरे देश में आना जाना बंद है.


सांसद मनोज झा अक्टूबर में ही अटारी-बाघा बार्डर के रास्ते पाकिस्तान के लाहौर जाना चाहते थे. उन्हें लाहौर मे एक कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे. मनोज झा ने आज खुद बताया कि भारत सरकार ने उऩ्हें इजाजत नहीं दी लिहाजा उनकी पाकिस्तान यात्रा रद्द हो गयी है. वहीं केंद्र सरकार के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान से न सिर्फ आतंकवाद को लेकर रिश्ते तल्ख हैं बल्कि किसी भारतीय नेता के वहां जाने से उनकी सुरक्षा पर भी खतरा है. ऐसे में मंजूरी नहीं दी गयी.

उधर, मनोज झा ने बताया कि वह एक मानवाधिकार कार्यकर्ता की याद में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने पाकिस्तान जाना चाह रहे थे. लाहौर में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता आसमां जहांगीर की याद में सम्मेलन है. इस सम्मेलन में उन्हें लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा में राजनीतिक दलों की भूमिका विषय पर भाषण देना था. मनोज झा ने कहा कि वे अगर लाहौर जाकर इस कार्यक्रम में शिरकत करते तो उन्हें ये बताने का मौका मिलता कि लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ाई में भारतीय राजनीतिक दलों की कितनी महान परंपरा रही है औऱ कैसे भारत में लोकतंत्र अक्षुण्ण है. उन्होंने कहा कि आसमा जहांगीर ने पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों के लिए लडाई लड़ी थी.