ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

RJD सांसद का बड़ा बयान: नाथुराम गोडसे को आजाद भारत का पहला आतंकी बताया, सीएम योगी पर भी बोला हमला

DESK: RJD सांसद मनोज झा का बयान सामने आया है। मनोज झा ने नाथुराम गोडसे को आजाद भारत का पहला आतंकवादी बताया है। मनोज झा ने यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर भी हम

RJD सांसद का बड़ा बयान: नाथुराम गोडसे को आजाद भारत का पहला आतंकी बताया, सीएम योगी पर भी बोला हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: RJD सांसद मनोज झा का बयान सामने आया है। मनोज झा ने नाथुराम गोडसे को आजाद भारत का पहला आतंकवादी बताया है। मनोज झा ने यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर भी हमला बोला है। सीएम योगी के बयानों को मनोज झा ने असंसदीय बताया और उसकी आलोचना भी की। कहा कि यूपी के सीएम के पास कोई उपलब्धि नहीं है। 


आरजेडी सांसद मनोज झा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे ये बातें कहते दिख रहे हैं। मनोज झा ने कहा कि चुनाव के लिए जो मसले होने चाहिए वो दिख नहीं रहे हैं। यूपी के सीएम के पास कोई उपलब्धि ही नहीं है।


आरजेडी सांसद ने कहा कि कोरोनाकाल में लाखों लोगों की मौतें हुई है। मनोज झा ने इसके लिए यूपी के मुख्‍यमंत्री को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्‍होंने कहा कि शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और रोजगार के मसले पर बताने के लिए उनके पास कोई उपलब्‍धि‍ नहीं है। 


चुनाव के मसले इस बार जनता तय करेगी। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए बीजेपी को बंगाल और बिहार के चुनावों से सीख लेनी चाहिए। राजेडी सांसद मनोज झा ने यह भी कहा कि बीजेपी को सोचना चाहिए कि बिहार में उनकी जीत भले हो गई है लेकिन जीत का फासला बहुत कम है। देश को 75-76 साल पीछे ले जाने का आरोप मनोज झा ने बीजेपी पर लगाया है। 

टैग्स