ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

IRCTC टेंडर घोटाले में फंसे प्रेम चंद गुप्ता को फिर से राज्यसभा भेजेंगे लालू, लोकसभा का चुनाव हार चुके फैसल अली ने भी कर ली सेटिंग

PATNA : राज्यसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपने दोनों उम्मीदवारों का नाम लगभग तय कर लिया है. आईआरसीटीसी टेंडर घोटाले में लालू परिवार के साथ आरोपी बनाए गए पूर्व केंद्री

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राज्यसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपने दोनों उम्मीदवारों का नाम लगभग तय कर लिया है. आईआरसीटीसी टेंडर घोटाले में लालू परिवार के साथ आरोपी बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता को एक बार फिर से राज्यसभा भेजा जाना तय माना जा रहा है. प्रेमचंद गुप्ता लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं और अब एक बार फिर से पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला कर लिया है. आरजेडी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमचंद गुप्ता के नाम पर लालू यादव ने अपनी सहमति दे दी है.

 प्रेमचंद गुप्ता के अलावा आरजेडी की तरफ से दूसरे उम्मीदवार सैयद फैसल अली हो सकते हैं. सैयद फैसल अली शिवहर सीट से आरजेडी के लोकसभा उम्मीदवार थे और वह चुनाव हार गए थे. फैसल को बीजेपी की रामा देवी ने शिकस्त दी थी. बावजूद इसके उन्होंने राज्यसभा के लिए अपनी सेटिंग मजबूत कर ली है. फैजल अली ने होली के पहले रांची पहुंचकर लालू यादव से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि यह दोनों उम्मीदवार आरजेडी की तरफ से कंफर्म है. इंतजार केवल तेजस्वी यादव के पटना पहुंचने का है.

 फैसल अली शनिवार को ही लालू यादव से मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था आरजेडी के तरफ से दोनों उम्मीदवारों का नाम लगभग तय किए जाने के बाद यह बात साफ हो गई है कि आरजेडी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से की जा रही डिमांड को खारिज कर दिया है.


टैग्स