ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

राजद प्रत्याशी ने पहले कहा-भूमिहार हूँ, चमार नहीं, बात बढ़ी तो माँगी माफ़ी

PATNA: वैशाली लोकसभा सीट से राजद के प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला आज बड़बोलेपन में बुरी तरह फँसे. मुन्ना शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए बोल दिया- मैं भी भूमिहार हूँ, चमार नहीं. इस के ब

राजद प्रत्याशी ने पहले कहा-भूमिहार हूँ, चमार नहीं, बात बढ़ी तो माँगी माफ़ी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: वैशाली लोकसभा सीट से राजद के प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला आज बड़बोलेपन में बुरी तरह फँसे. मुन्ना शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए बोल दिया- मैं भी भूमिहार हूँ, चमार नहीं. इस के बाद बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया. अब मुन्ना शुक्ला ने माफ़ी माँगी हैं. 


दरअसल मुन्ना शुक्ला शनिवार को दोपहर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से चुनाव का सिंबल लेने पहुँचे थे. लालू से मिलकर बाहर निकले तो मीडिया ने घेर लिया. सवाल पूछा जाने लगा कि उन्हें राजद का टिकट का मिल रहा है तो क्या भूमिहार वोट देंगे. क्या भूमिहार राजद के साथ आयेंगे. रौ में आये मुन्ना शुक्ला बोल गये- मैं भी भूमिहार हूँ चमार नहीं. 


मुन्ना शुक्ला का ये बयान वायरल हो गया. देश भर में इस पर चर्चा होने लगी. एनडीए नेताओं ने भी हमला बोला. कहा कि इस बयान से राजद का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया है. मामला लालू प्रसाद यादव के पास पहुँचा तो उन्होंने भी मुन्ना शुक्ला को फ़ोन पर फटकार लगायी. 


आख़िरकार मुन्ना शुक्ला को माफ़ीनामा जारी करना पड़ा. उन्होंने अपना बयान मीडिया के पास भेजा है. इसमें कहा गया है कि उनका मक़सद किसी जाति की भावना को ठेस पहुँचाना नहीं था. फिर भी अगर किसी की भावना आहत हुई हैं तो वे माफ़ी माँगते हैं.


टैग्स