ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

‘सप्लायर का काम कर रहे बिहार के कुछ लीडर’ : RJD नेता ने लगाए गंभीर आरोप : कहा- लड़कियों की सप्लाई कर बन जाते हैं सांसद और मंत्री

PATNA : मुजफ्फरपुर में नौकरी का झांसा देकर लड़कियों का यौन शोषण करने का मामला सामने आने के बाद बिहार में इस पर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी ने इस घटना को लेकर सत्ताधारी नेताओं पर कई

‘सप्लायर का काम कर रहे बिहार के कुछ लीडर’ : RJD नेता ने लगाए गंभीर आरोप : कहा- लड़कियों की सप्लाई कर बन जाते हैं सांसद और मंत्री
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : मुजफ्फरपुर में नौकरी का झांसा देकर लड़कियों का यौन शोषण करने का मामला सामने आने के बाद बिहार में इस पर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी ने इस घटना को लेकर सत्ताधारी नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार में शामिल दल के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में यह हमेशा होता रहेगा। कुछ नेता लड़कियां सप्लाई करते हैं और लड़कियों की सप्लाई करके कभी सांसद बन जाते हैं तो कभी मंत्री बन जाते हैं।


आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह हमेशा होता रहेगा। हमारे यहां ऐसे कुछ राजनीतिक लोग हैं जो सप्लायर का काम करते हैं और लड़कियों की सप्लाई करके कभी सांसद बन जाते हैं तो कभी बिहार के मंत्री बन जाते हैं। उनका काम ही है लड़कियों की सप्लाई करना और उन्ही के इशारे पर इस तरह का काम होता है। 


उन्होंने कहा कि फर्जी कंपनी वही लोग बनाते हैं जो राज्यसभा जाते हैं और बिहार में मंत्री बन जाते हैं। बिहार की राजनीति में कुछ ऐसे लोग हैं, जिनका कोई ईमान नहीं है। लेकिन बिहार की सरकार ऐसे लोगों को राज्यसभा और विधान परिषद भेजती रही है और बिहार में मंत्री बना देती है। ऐसे लोगों के खिलाफ जब शिकंजा कसेगा तो वह बताएगा कि कैसे क्या हो रहा है।


बता दें कि मुजफ्फरपुर में एक फर्जी कंपनी बनाकर नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को बुलाया जाता था और उन्हें बंधक बनाकर उनका यौन शोषण किया जा रहा था। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के बाद जिले में इस तरह की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार पर हमलावर हो गया है और सत्ता में बैठे कुछ नेताओं पर लड़कियों की सप्लाई करने का आरोप लगा रहा है। आरजेडी नेता का इशारा किसकी तरफ था, यह तो वही जानें लेकिन उनके बयान से बिहार की सियासत जरूर गर्म होने वाली है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता