ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

RJD ने कहा- निर्दोष को फंसाकर चेहरा चमका रही पुलिस, अब बहुत हो गया...खुद पद छोड़ दें नीतीश

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध और किसान बिल के विरोध में आरजेडी ने धरना दिया है. इस दौरान आरजेडी नेता श्याम रजक ने कहा कि बिहार में क्राइम बढ़ता जा रहा है. बिहार के सीएम क्राइम कंट्र

RJD ने कहा- निर्दोष को फंसाकर चेहरा चमका रही पुलिस, अब बहुत हो गया...खुद पद छोड़ दें नीतीश
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध और किसान बिल के विरोध में आरजेडी ने धरना दिया है. इस दौरान आरजेडी नेता श्याम रजक ने कहा कि बिहार में क्राइम बढ़ता जा रहा है. बिहार के सीएम क्राइम कंट्रोल करने में फेल हैं. ऐसे में उनको खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए. 

श्याम रजक ने कहा कि बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है. राजधानी पटना में इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह की हत्या कर दी गई. पटना सिटी में युवक की हत्या हुई. मधुबनी में एक लड़की के साथ रेप करने के बाद अपराधियों ने आंख फोड़ दिया, मुजफ्फरपुर में गैंगरेप के बाद नाबालिग पीड़िता को जिंदा जला दिया गया. लेकिन पुलिस किसी अपराधियों को पकड़ नहीं पाई. पुलिस कार्रवाई के नाम पर चेहरा चमकाती है और निर्दोष को फंसाती है. 

श्याम रजक ने कहा कि बिहार में विधि व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है. नीतीश कुमार सुशासन बाबू के रूप में बिहार में आए थे. लेकिन आज बिहार में अपराध चरम पर है. वही, कृषि सुधार कानून को किसान विरोधी बताया और कहा कि इस कानून से किसानों की स्थिति और खराब होगी. उन्होंने कृषि सुधार कानून को वापस लेने. और बिहार में गिरती विधि व्यवस्था को सही करने की मांग की.

टैग्स