ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

डबल इंजन की सरकार पर RJD ने फिर बोला हमला, कहा-बिहार में अपराधियों की बहार है, और अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है

PATNA: बिहार में अपराधियों की बहार है और इन अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। आरजेडी ने एक बार फिर बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बिहार की डबल इंजन वाली स

डबल इंजन की सरकार पर RJD ने फिर बोला हमला, कहा-बिहार में अपराधियों की बहार है, और अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों की बहार है और इन अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। आरजेडी ने एक बार फिर बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बिहार की डबल इंजन वाली सरकार के बारे में कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार का पर्याय बिहार सरकार है। 


बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों की बहार है और अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। शक्ति सिंह यादव ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनके आका बताएं कि बिहार में प्रतिदिन कितना जान लेने के बाद आपको शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में महाजंगलराज कायम किया है।


शक्ति सिंह यादव ने कहा कि आज बिहार में यह हालात है कि जो व्यक्ति सुबह निकलता है घर से वह शाम को घर वापस नहीं लौटता। आज बिहार में भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है और भ्रष्टाचार से बने पुल हर दिन जल समाधि ले रहे हैं। और यह भ्रष्टाचारियों के जो भीष्म पितामह है उनके मुंह से कुछ बकार नहीं निकलता है। बिहार सरकार अपराध और भ्रष्टाचार दोनों के पर्याय बन चुकी है। 

डबल इंजन की सरकार पर RJD ने फिर बोला हमला, कहा-बिहार में अपराधियों की बहार है, और अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है