ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

अब राजद MLC ने नीतीश को बताया कामसूत्र का प्रकांड विद्वान, कहा-बिहार की पावन धरती पर वात्स्यायन के बाद नया अवतार

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियत्रंण और महिलाओं की साक्षरता को लेकर मंगलवार को विधानसभा में जो कुछ कहा उसे लेकर बवाल मच गया। अपने संबोधन में नीतीश कुमा

अब राजद MLC ने नीतीश को बताया कामसूत्र का प्रकांड विद्वान, कहा-बिहार की पावन धरती पर वात्स्यायन के बाद नया अवतार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियत्रंण और महिलाओं की साक्षरता को लेकर मंगलवार को विधानसभा में जो कुछ कहा उसे लेकर बवाल मच गया। अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा था कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संबंध बनाने से रोक सकती है। पति के कारण अधिक बच्चे पैदा हुए। लेकिन एक शिक्षित महिला जानती है कि उसे कैसे रोकना है। यही कारण है कि प्रजनन दर में कमी आ रही है। पहले प्रजनन दर 4.3 था लेकिन अब यह घटकर 2.9 पर आ गया है और जल्द ही हम 2 तक पहुंच जाएंगे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानमंडल में इस बात को जिस अंदाज में कहा उसकी सभी जगह भर्त्सना होने लगी। मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इस अमर्यादित टिप्पणी को लेकर जमकर नीतीश कुमार को जमकर घेरा। बीजेपी की महिला विधायक और एमएलसी ने भी मुख्यमंत्री के इस बयान को गलत बताया और कहा कि इससे महिला शर्मसार हुईं है पूरे बिहार का सिर शर्म से झूक गया है। बीजेपी मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रही है। वही राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नीतीश से माफी मांगने की बात कही थी।नीतीश कुमार के माफी मांगने के बावजूद उनके इस बयान को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। 


अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद खास और राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने इस बयान को लेकर नीतीश को हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मैसेज किया है लेकिन उसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है। उन्होंने ईशारों ही ईशारों में नीतीश कुमार पर हमला बोला। नीतीश कुमार को उन्होंने कामसूत्र का प्रकांड विद्वान तक बता दिया है। सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर यह लिखा है कि"बिहार की पावन धरती पर कामसूत्र के रचयिता महर्षि वात्स्यायन के बाद नये अवतार के रुप में अवतरित प्रकांड विद्वान!"

अब राजद MLC ने नीतीश को बताया कामसूत्र का प्रकांड विद्वान, कहा-बिहार की पावन धरती पर वात्स्यायन के बाद नया अवतार