ब्रेकिंग
बिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकारनंदीग्राम उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल, सीएम शुभेंदु से मुलाकात के बाद ममता गुट की उम्मीदवार ने वापस लिया नामदरभंगा में पुलिस टीम पर टूट पड़े उपद्रवी, जमकर फेंके ईंट-पत्थर; ASI घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे चकनाचूरबिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए नितिन नबीन, मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे 3 महीने की सैलरीबिहार में BJP युवा मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, कनपटी के पास गोली लगने के निशान; हत्या की आशंकाबिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकारनंदीग्राम उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल, सीएम शुभेंदु से मुलाकात के बाद ममता गुट की उम्मीदवार ने वापस लिया नामदरभंगा में पुलिस टीम पर टूट पड़े उपद्रवी, जमकर फेंके ईंट-पत्थर; ASI घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे चकनाचूरबिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए नितिन नबीन, मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे 3 महीने की सैलरीबिहार में BJP युवा मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, कनपटी के पास गोली लगने के निशान; हत्या की आशंका

‘तेजस्वी यादव के आसपास मौजूद कुछ करीबियों को हटाना होगा’, बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले लालू के खास

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के आसपास के कुछ लोगों को हटाने की जरूरत है। उन्होंने संगठन में बड़े बदलाव और आत्ममंथन की मांग की।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने पार्टी संगठन और नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है और तेजस्वी यादव के आसपास मौजूद कुछ लोगों को हटाना होगा, क्योंकि जनता उन लोगों को लेकर नाराज है।



भाई वीरेंद्र ने कहा कि तेजस्वी यादव के आसपास रहने वाले कुछ लोगों को बाहर करना होगा। जनता उन लोगों को लेकर गालियां देती है और असंसदीय भाषा का प्रयोग करती है। पार्टी को नए सिरे से खुद को खड़ा करना होगा, जनता के बीच जाना होगा और उनसे दोबारा जुड़ना होगा। हम मानते हैं कि इस पूरे मामले में हमसे बड़ी गलती हुई है।



उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम भाजपा और एनडीए के खिलाफ जनमत था। उनके मुताबिक, राजद के कुछ समर्थक वोटरों ने भी भाजपा को हराने की रणनीति के तहत प्रशांत किशोर का समर्थन किया, क्योंकि उन्हें लगा कि वही मुकाबले में सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं।



राजद विधायक ने कहा कि पार्टी को अपने संगठन और रणनीति की व्यापक समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, कि कुछ लोगों पर भरोसा किया गया, लेकिन उन्होंने उस भरोसे को तोड़ा है। ऐसे नेताओं की भूमिका की भी समीक्षा होनी चाहिए। अब समय आ गया है कि अच्छे और समर्पित लोगों को पार्टी की मुख्यधारा में लाया जाए और नेतृत्व के आसपास जगह दी जाए।



जदयू नेताओं के इस बयान पर कि यदि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव प्रचार में सक्रिय रहते तो भाजपा को हार का सामना नहीं करना पड़ता, भाई वीरेंद्र ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। बिहार में भाजपा अगर मजबूत हुई है तो उसमें सबसे बड़ी भूमिका नीतीश कुमार की रही है। भाजपा को आगे बढ़ाने का काम उन्होंने ही किया। साथ ही बिहार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भी उनके शासनकाल में हुआ है। 

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता