ब्रेकिंग
Bihar News : सावधान! बिहार में जमीन की रजिस्ट्री में की ये चालाकी तो भरना पड़ेगा 100% जुर्मानाBIHAR News : अब डॉक्टरों-नर्सों को बड़ी राहत! एक राज्य का रजिस्ट्रेशन पूरे देश में होगा मान्य, NOC की छुट्टीBihar News : बिहार में उद्योग लगाना होगा आसान! CM की अध्यक्षता में बनेगी नई परिषद, हर जिले में होगी कमेटीBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों पर ऑरेंज चेतावनी, पटना में भी बरसेंगे बादलबिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुएBihar News : सावधान! बिहार में जमीन की रजिस्ट्री में की ये चालाकी तो भरना पड़ेगा 100% जुर्मानाBIHAR News : अब डॉक्टरों-नर्सों को बड़ी राहत! एक राज्य का रजिस्ट्रेशन पूरे देश में होगा मान्य, NOC की छुट्टीBihar News : बिहार में उद्योग लगाना होगा आसान! CM की अध्यक्षता में बनेगी नई परिषद, हर जिले में होगी कमेटीBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों पर ऑरेंज चेतावनी, पटना में भी बरसेंगे बादलबिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुए

Bihar Politics: RJD में हो गया बड़ा खेल 'जगदा बाबू' के आउट होने के बाद सुधाकर भी गायब, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बनाई दूरी

Bihar Politics: राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। राजद की बैठक को लेकर सियासी हलचल तेज है। लालू-राबड़ी अपने चार बच्चों के साथ बैठक में पहुंचे हैं, जबकि अब तक राजद के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा उनके बेटे भी ....

Bihar Politics:
Bihar Politics:
© google
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics: राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। राजद की बैठक को लेकर सियासी हलचल तेज है। लालू-राबड़ी अपने चार बच्चों के साथ बैठक में पहुंचे हैं, जबकि अब तक राजद के प्रदेश अध्यक्ष ही बैठक में नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद जो खबर निकलकर सामने आई है। उसके मुताबिक अब इस बैठक में राजद के सांसद और जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह भी गायब हो गए हैं। 


दरअसल, राजद के तरफ से की जा रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सुधाकर सिंह शामिल होने नहीं आए हैं। वह इससे पहले भी तेजस्वी यादव जब बक्सर पहुंचे थे और शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद अब आज बैठके में शामिल होने के निर्देश सभी लोगों को जारी कर दिया गया था तो उसके बाद भी सुधाकर इस बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचे हैं। जबकि इससे पहले उनके पापा जगदानंद सिंह भी शामिल होने नहीं आए थे। इतना ही नहीं वह काफी दिनों से प्रदेश दफ़्तर भी नहीं आ रहे हैं। 


मालूम हो कि, बिहार विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में एक सीट रामगढ़ की सीट भी थी। रामगढ़ की सीट जगदानंद सिंह की परंपरागत सीट रही है, जहां से वह छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। इसी सीट पर 2020 के चुनाव में उनके बड़े बेटे सुधाकर सिंह ने जीत हासिल की थी। 2024 लोकसभा चुनाव में सुधाकर सिंह के बक्सर से सांसद बनने के कारण उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।  सुधाकर सिंह की इस्तीफा के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुआ, जहां से जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह को राजद ने अपना उम्मीदवार बनाया। लेकिन इस उपचुनाव में आरजेडी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। अजीत सिंह तीसरे नंबर पर रहे और इस सीट से बीजेपी के प्रत्याशी की जीत हुई। इसके बाद से ही इनकी राजद से दूरी बढ़ने लगी और अब यह मामला सामने आया है।

गौरतलब हो कि, जगदानंद सिंह जब से राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष बने, तब से वह तीन बार पार्टी कार्यालय आना छोड़ चुके हैं. हर बार यह कहा जा रहा था कि जगदानंद सिंह पार्टी से नाराज होकर पार्टी कार्यालय नहीं आ रहे हैं। इससे पहले भी दो बार वह पार्टी से नाराज होकर प्रदेश कार्यालय आना छोड़ दिए थे। इसके बाद अब जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से भी वह और उनके बेटे सुधाकर सिंह दोनोंगायब है।