ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

RJD में अपनी पार्टी के विलय पर बोले शरद.. विपक्षी एकजुटता से हारेगी BJP

DELHI : वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल का आज आरजेडी में विलय होने जा रहा है. दिल्ली में शरद यादव अपनी पार्टी का विलय आज आरजेडी में कर रहे हैं. इससे ठीक पहले उ

RJD में अपनी पार्टी के विलय पर बोले शरद.. विपक्षी एकजुटता से हारेगी BJP
First Bihar
2 मिनट

DELHI : वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल का आज आरजेडी में विलय होने जा रहा है. दिल्ली में शरद यादव अपनी पार्टी का विलय आज आरजेडी में कर रहे हैं. इससे ठीक पहले उन्होंने विपक्षी दल के नेताओं को बड़ा मैसेज भेज दिया है. शरद यादव ने कहा है कि बीजेपी को हराना बेहद मुश्किल भरा काम है. विपक्षी दल के नेताओं को बड़ा मैसेज भेज दिया है. 


शरद यादव ने कहा है कि बीजेपी को हराना बेहद मुश्किल भरा काम है लेकिन केवल विपक्षी एकजुटता से ही यह काम पूरा किया जा सकता है. शरद यादव आज दिल्ली में पत्रकारों से बात कर रहे थे. शरद यादव ने आज एक बार फिर कहा कि तेजस्वी यादव बिहार में राजनीतिक भविष्य हैं और उनके अंदर नेतृत्व की पूरी क्षमता है.


आज उन्होंने दलीय बंधन से ऊपर उठकर अगर राष्ट्रीय जनता दल में अपनी पार्टी का विलय करने के लिए फैसला किया है तो इसके पीछे केवल एक मकसद है कि विपक्ष मजबूत हो. शरद यादव ने कहा कि विपक्षी एकजुटता से ही भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला किया जा सकता है.


राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष का नेतृत्व किसके पास होगा इसे लेकर सवाल किए जाने पर शरद यादव ने कहा कि यह सब कुछ बाद में तय हो जाएगा लेकिन पहले जरूरत इस बात की है कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट हो. हमने पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व को चुना है और हम एक बार फिर से यह काम कर सकते हैं.

टैग्स