ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

RJD को चाहिए विधानसभा की 150 सीटें, तेजस्वी ही रहेंगे CM कैंडिडेट

PATNA : महागठबंधन में शामिल आरजेडी के सहयोगी दल भले ही तेजस्वी यादव को सीएम कैंडिडेट स्वीकार करने में आनाकानी कर रहे हो लेकिन आरजेडी ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि तेजस्वी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : महागठबंधन में शामिल आरजेडी के सहयोगी दल भले ही तेजस्वी यादव को सीएम कैंडिडेट स्वीकार करने में आनाकानी कर रहे हो लेकिन आरजेडी ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट होंगे। आरजेडी की तरफ से महागठबंधन में डेढ़ सौ सीटों पर दावेदारी भी पेश की गई है पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने आरजेडी के तरफ से यह दावा किया है।



विजय प्रकाश ने कहा है कि आरजेडी की तैयारी बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर है और पार्टी कम से कम 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरेजड़ी नेता ने कहा है कि लालू यादव ने तेजस्वी के नेतृत्व पर मुहर लगा दी है और महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों को इसे मानना ही पड़ेगा।


आपको बता दें कि इसके पहले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी तेजस्वी के नेतृत्व को अपने पार्टी का अंतिम फैसला बताया था। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट को लेकर तेजस्वी के नाम को स्वीकार करने से मना करते हुए इस पर चर्चा की जरूरत बताई थी। वहीं महागठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी पहले से ही किसी दलित या मुस्लिम को सीएम कैंडिडेट बनाने की मांग कर रहे हैं।

टैग्स