ब्रेकिंग
पटना में बनेगा IIT रिसर्च पार्क... 305 करोड़ होंगे खर्च, बिहार के युवाओं को मिलेगा नई तकनीक सीखने का मौका✦Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों से अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ की सरकारी गारंटी को मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 14 एजेंडों पर लगी मुहर; विकास और रोजगार से जुड़े फैसलों पर नजर✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 124 स्थायी पदों के सृजन को मंजूरी; दरभंगा में खुलेगा हेड एंड नेक कैंसर अस्पताल✦पटना में बनेगा IIT रिसर्च पार्क... 305 करोड़ होंगे खर्च, बिहार के युवाओं को मिलेगा नई तकनीक सीखने का मौका✦Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों से अनाज खरीदने के लिए 11,200 करोड़ की सरकारी गारंटी को मंजूरी✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 14 एजेंडों पर लगी मुहर; विकास और रोजगार से जुड़े फैसलों पर नजर✦Bihar Cabinet Meeting: खत्म हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक, 124 स्थायी पदों के सृजन को मंजूरी; दरभंगा में खुलेगा हेड एंड नेक कैंसर अस्पताल

RJD की नई कार्यकारिणी में JDU की कुमकुम राय को मिली जगह, लालू-तेजस्वी को नहीं मालूम महीनों पहले छोड़ चुकी हैं पार्टी

PATNA : गुरुवार को आरजेडी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया था. लालू यादव की नई टीम में पार्टी के कई नए चेहरों को जगह दी गई थी, लेकिन पदाधिकारियों की लिस्ट बनाने व

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : गुरुवार को आरजेडी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया था. लालू यादव की नई टीम में पार्टी के कई नए चेहरों को जगह दी गई थी, लेकिन पदाधिकारियों की लिस्ट बनाने वाले नेताओं ने बड़ी चूक कर दी. आरजेडी को 4 महीने पहले अलविदा कह चुकीं पूर्व सांसद कुमकुम राय को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बना दिया गया. आरजेडी की तरफ से कार्यकारिणी की जो लिस्ट जारी की गई उसमें कुमकुम राय को जगह दी गई. 


राज्यसभा की पूर्व सांसद कुमकुम राय लोकसभा चुनाव के समय 19 अगस्त 2019 को आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हो चुकी हैं. पार्टी के नेताओं को इसकी जानकारी तक नहीं है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाने के लिए पार्टी के नेताओं ने इस से क्रॉस चेक करना भी जरूरी नहीं समझा.

RJD की नई कार्यकारिणी में JDU की कुमकुम राय को मिली जगह, लालू-तेजस्वी को नहीं मालूम महीनों पहले छोड़ चुकी हैं पार्टी

हद तो यह है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुमकुम राय को शामिल किए जाने को  पार्टी के नेता चूक मानने को तैयार नहीं है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कमरे आलम का कहना है कि  कुमकुम राय अभी भी आरजेडी की सदस्य हैं. जबकि कुमकुम राय आरजेडी की लिस्ट में अपना नाम होने के बाद हैरत में है. 

कुमकुम राय ने राजद के दावे को खारिज करते हुए खुद को जदयू के साथ बताया है. उन्होंने कहा कि वे लालू यादव के साथ नहीं बल्कि नीतीश कुमार के साथ हैं. मेरी पूरी आस्था नीतीश कुमार के साथ है. पता नहीं उन्हें कैसे राजद का में पदाधिकारी बना दिया गया है. 

टैग्स