ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

3 MLC उम्मीदवारों की घोषणा RJD ने की, भाकपा-माले ने इसे एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण फैसला बताया

PATNA: बिहार में विधानसभा कोटे से विधान परिषद की 7 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए RJD ने अपने 3 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। राजद के एलान के बाद ये साफ हो गया कि लालू प्रसा

3 MLC उम्मीदवारों की घोषणा RJD ने की, भाकपा-माले ने इसे एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण फैसला बताया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में विधानसभा कोटे से विधान परिषद की 7 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए RJD ने अपने 3 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। राजद के एलान के बाद ये साफ हो गया कि लालू प्रसाद यादव और राजद ने भाकपा माले को भी गच्चा दे दिया है। राजद ने इस चुनाव में माले को एक सीट देने का भरोसा दिलाया था लेकिन माले को ठेंगा दिखा दिया गया। राजद के इस घोषणा को भाकपा-माले ने एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए किए गये पुराने वादों को याद दिलाया है।


भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल ने बिहार विधानसभा की 3 सीटों के लिए राजद की ओर से एकतरफा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा को दुर्भाग्यपूर्ण तथा गठबंधन की मर्यादा के प्रतिकुल बताया है। कुणाल ने कहा कि बातचीत की प्रक्रिया जारी ही थी लेकिन इसी बीच राजद की ओर से एकतरफा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई। जबकि एक सीट पर हमारा लंबे समय से दावा रहा है और राजद भी इसे स्वीकार करता रहा है।


भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि आरजेडी के नेतृत्व से एक फिर से आग्रह करना चाहेंगे कि अपने इस फैसले पर दोबारा विचार करे। एमएलसी सीट पर माले की चिरलंबित दावेदारी के प्रति सकारात्मक फैसला ले। उन्होंने कहा कि राजद एक बार फिर से भाकपा-माले से किया वो वादा याद करे और विधान परिषद की एक सीट हमारी पार्टी के लिए छोड़ने का काम करें। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर मंगलवार यानी कल वे एक बार फिर पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखेंगे और उन्हें उनका वादा याद कराएंगे जो उन्होंने भाकपा माले के साथ किया था। 

टैग्स