ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

दिल्ली में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, लालू-तेजस्वी समेत पार्टी के तमाम नेता मौजूद

DELHI: दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आरजेडी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है। आज पहले दिन राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है जबकि सोम

दिल्ली में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, लालू-तेजस्वी समेत पार्टी के तमाम नेता मौजूद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आरजेडी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है। आज पहले दिन राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है जबकि सोमवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आरजेडी के खुला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। आज हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद, शरद यादव, तेजस्वी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।


मंच पर लालू प्रसाद, शरद यादव, तेजस्वी यादव समेत रामचंद्र पूर्वे, तेजप्रताप यादव, श्याम रजक, अब्दुल बारी सिद्दीकी, शिवानंद तिवारी, झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कांति सिंह जयप्रकाश नारायण यादव समेत कई नेता मौजूद हैं। आझ हो रही बैठक में पार्टी के विस्तार पर चर्चा होगी। इस बैठक में देशभर से आए चार हजार से अधिक पार्टी के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।


हालांकि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस बैठक से दूरी बना ली है। चर्चा है कि बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद वे पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। बता दें कि सोमवार को तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली बैठक में लालू प्रसाद यादव को औपचारिक रूप से आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया जाएगा और उन्हें विधिवत पार्टी का अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।

टैग्स