ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

आरजेडी के साथ वामदलों की डील फाइनल, तेजस्वी के लिए प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार

PATNA: बिहार चुनाव की दहलीज पर खड़ा है वक्त कम है इसलिए राजनीतिक दलों में बेचैनी ज्यादा है। सियासत की हर तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। पूर्व सीएम मांझी को महागठबंधन छोड़ने

आरजेडी के साथ वामदलों की डील फाइनल, तेजस्वी के लिए प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार चुनाव की दहलीज पर खड़ा है वक्त कम है इसलिए राजनीतिक दलों में बेचैनी ज्यादा है। सियासत की हर तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। पूर्व सीएम मांझी को महागठबंधन छोड़ने पर मजबूर करने वाले आरजेडी को वामदलों के रूप में नया साथी मिल गया है। वामदलों में भी तेजस्वी से हर डील फाइनल कर लेने की बेचैनी साफ दिख रही है हांलाकि वामदलों के नेताओं की मुलाकात तेजस्वी से नहीं हुई है।

 वामदलों के नेता तीन दिन में 2 बार आरजेडी दफ्तर में हाजिरी लगा चुके हैं। आज भी सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय और सीपीएम नेता अवधेश कुमार और संजय यादव ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की है। वामदलों के नेताओं ने कहा कि यह ठीक है कि पहले वे विरोध में थे लेकिन अब 243 सीटों पर पूरी मजबूती के साथ तेजस्वी यादव और आरजेडी के साथ खड़े हैं।



 वामदलों के नेताओं ने दावा किया कि कन्हैया तेजस्वी यादव के लिए पूरे बिहार चुनाव प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि दो दिन पहले भी वामदलों के नेताओं ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष  जगदानंद सिंह से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद यह दावा किया था कि वामदल महागठबंधन के साथ है हांलाकि सीटों को लेकर सस्पेंस अभी खत्म नहीं हुआ है।



टैग्स