ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

न खाता न बही जो लालू कहे वही सही.. एडी सिंह के प्रस्तावक बने हैं RJD के विधायक भी उन्हें नहीं जानते

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल को शुरू से ही वन मैन पार्टी माना जाता है. आरजेडी के बारे में एक बात कही जाती है कि पार्टी का हर फैसला सुप्रीमो लालू यादव ही करते हैं. राज्यसभा की मौजूदा च

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल को शुरू से ही वन मैन पार्टी माना जाता है. आरजेडी के बारे में एक बात कही जाती है कि पार्टी का हर फैसला सुप्रीमो लालू यादव ही करते हैं. राज्यसभा की मौजूदा चुनाव में भी यह बात एक बार फिर से साबित हो गई है. राज्यसभा के लिए नामांकन करने पहुंचे आरजेडी के नए नवेले उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को पार्टी के विधायक भी नहीं जानते हैं.


प्रस्तावक को पता नहीं

हद तो यह है कि आरजेडी के जो विधायक अमरेंद्र धारी सिंह के प्रस्तावक बने हैं वह भी उनके बारे में जानकारी नहीं रखते राज्यसभा के लिए नामांकन करने पहुंचे अमरेंद्र धारी सिंह को लेकर आरजेडी के विधायकों से जब सवाल किया गया तो उन्हें उम्मीदवार के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी.

जानिए कौन हैं अमरेंद्र सिंह धारी

बिहार की राजनीति के लिए अमरेंद्र धारी सिंह बिल्कुल अंजाना चेहरा हैं ना तो उन्हें कोई जानता है और ना ही वह कभी राजनीति में सक्रिय रहे हैं. अमरेंद्र धारी सिंह पटना जिले के ही दुल्हन बाजार इलाके के रहने वाले हैं. लेकिन उनका पूरा कारोबार दिल्ली से संचालित होता है. रियल स्टेट से लेकर फर्टिलाइजर और केमिकल इंडस्ट्री में उनका कारोबार फैला हुआ है फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक अमरेंद्र धारी सिंह अविवाहित हैं और पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में उनका बंगला भी है. 


2 पूर्व आईएएस अधिकारियों ने की सेटिंग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा भिजवाने के लिए बिहार के दो बड़े पूर्व अधिकारियों में जबरदस्त सेटिंग की एक पूर्व आईएएस अधिकारी जिनका घर भी अमरेंद्र धारी के ही घर के पास है. उन्होंने लालू यादव तक बातचीत का रास्ता बनाया. अमरेंद्र सिंह इसके पहले बिहार में सुपर थर्टी को फाइनेंस कर चुके हैं. सामाजिक कार्यों में उनकी पहले से दिलचस्पी रही है और उनका कारोबार लंबा चौड़ा है. चुनावी साल में आरजेडी को ऐसे ही उम्मीदवार की तलाश थी. साथ ही साथ तेजस्वी के नए पॉलिटिकल मॉडल के मुताबिक अमरेंद्र धारी सिंह बिल्कुल फिट बैठते थे. तेजस्वी यादव पहले से कहते आ रहे हैं कि उनकी पार्टी केवल यादव और मुस्लिम की राजनीति नहीं करती सवर्णों को भी उनकी पार्टी में तरजीह दी जा रही है. अब भूमिहार जाति से आने वाले अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा भेजकर तेजस्वी अपने दावों को सही बताएंगे.


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता