ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

RJD के बाद कांग्रेस के तेवर भी नरम, गोहिल बोले.. चाणक्य की भूमि में सबको वजूद बचाना है

PATNA : महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी और कांग्रेस दोनों दलों के तेवर ढीले पड़ गए हैं. आरजेडी के बाद कांग्रेस के तेवर भी नरम पड़े हैं. गुरुवार की रात दिल्ली से पटना

RJD के बाद कांग्रेस के तेवर भी नरम, गोहिल बोले.. चाणक्य की भूमि में सबको वजूद बचाना है
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी और कांग्रेस दोनों दलों के तेवर ढीले पड़ गए हैं. आरजेडी के बाद कांग्रेस के तेवर भी नरम पड़े हैं. गुरुवार की रात दिल्ली से पटना पहुंचे शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि हम गठबंधन को लेकर उम्मीद पर कायम हैं.


 शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि बिहार चाणक्य की भूमि है और यहां सभी दलों को अपना वजूद दिखाने के लिए सीटें चाहिए कई बार इसके लिए बातचीत लंबी खिंच जाती है लेकिन हमें उम्मीद है कि बिहार में गठबंधन कायम रहेगा हालांकि बिहार कांग्रेस प्रभारी ने यह जरूर कहा कि अब तक इस मामले में कोई नई बात नहीं हुई है.

आपको बता दें कि इसके पहले आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी कहा था कि बिहार में कांग्रेस के साथ सब कुछ ठीक हो चुका है. सीट शेयरिंग के मसले पर कोई विवाद नहीं है और जल्द ही साझे तौर पर सीटों का ऐलान कर दिया जाएगा. वही, लिखा है कि बिहार में फासिस्ट ताकतों को हराना हमारा मकसद है. महागठबंधन में फिलहाल तीन दल है और सीटों के तालमेल पर बातचीत के बाद फैसला हो जाएगा.



टैग्स