ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

एलान के तीन घंटे बाद आरजेडी का यू-टर्न, अब व्यस्तता के बावजूद विपक्षी दलों के प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला

PATNA : 13 नवंबर को एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के शाहजहां प्रदर्शन कार्यक्रम से अलग रहने का फैसला ले चुके राष्ट्रीय जनता दल ने महज 3 घंटे में यू टर्न ले लिया है। पार्टी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : 13 नवंबर को एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के शाहजहां प्रदर्शन कार्यक्रम से अलग रहने का फैसला ले चुके राष्ट्रीय जनता दल ने महज 3 घंटे में यू टर्न ले लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने संगठन चुनाव की व्यस्तता के कारण 13 नवंबर के प्रदर्शन में आरजेडी के शामिल होने पर असमर्थता जताई थी लेकिन पूर्वे इस बयान के 3 घंटे बाद फैसला बदल गया है। 


रामचंद्र पूर्वे के बयान संयुक्तम लेते हुए आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने एक अधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि 13 नवंबर को महागठबंधन और वामदलों की तरफ से बुलाए गए प्रदर्शन और धरना के कार्यक्रम में आरजेडी भी शामिल होगी। आरजेडी की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों और जन समस्याओं को लेकर 13 नवंबर का प्रदर्शन और धरना आयोजित है लिहाजा सांगठनिक चुनाव की व्यस्तता के बावजूद आरजेडी इसमें शामिल होगी।


माना जा रहा है कि आरजेडी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष का बयान पार्टी के बड़े नेताओं को इस बात का एहसास हुआ की आरजेडी के इस कदम से महागठबंधन कि सेहत बिहार में और बिगड़ सकती है। जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी पहले ही महागठबंधन को चेतावनी पर चेतावनी दे रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस रालोसपा और वामदलों का साथ छोड़कर आरजेडी अपनी मुश्किलें बढ़ा लेगी। मौजूदा हालात को समझते हुए आरजेडी ने अब एक बार फिर से फैसला बदल लिया है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें