ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजद का बड़ा हमला.. बिहार के गृहमंत्री से सीख लें अमित शाह

PATNA : बिहार में शराबबंदी है, इसको रोकने के लिए प्रशासन मुस्तैद है. बावजूद इसके शराब का धंधा जोरों पर चल रहा है. शराबबंदी के बाद भी घरों में होम डिलीवरी होती है. इसको रोकने के लिए

राजद का बड़ा हमला.. बिहार के गृहमंत्री से सीख लें अमित शाह
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी है, इसको रोकने के लिए प्रशासन मुस्तैद है. बावजूद इसके शराब का धंधा जोरों पर चल रहा है. शराबबंदी के बाद भी घरों में होम डिलीवरी होती है. इसको रोकने के लिए सरकार अब नया तरीका अपनाएगी.  


घरों में होम डिलीवरी करने वाले धंधेबाजों की निगरानी अब ड्रोन से होगी. उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है. जल्दी ही जिलों को उनकी मांग पर ड्रोन उपलब्ध करा दिया जाएगा. 


यह खबर मीडिया में आते ही राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया. साथ ही अमित शाह को भी कह दिया कि उन्हें बिहार के गृहमंत्री से सीखना चाहिए. शिवानंद तिवारी ने तंज कसते हुए कहा है कि देश के गृहमंत्री को बिहार के गृहमंत्री से सबक लेनी चाहिए. 


जिस प्रकार बिहार में अवैध रूप से शराब की आपूर्ति को रोकने के लिए मंत्री जी भांति भांति के उपाय कर रहे हैं, अगर भारत सरकार के गृहमंत्री जी देश की सीमाओं पर इन उपायों का अनुसरण करें तो बाहर से प्रायोजित आतंकवादी घटनाओं पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है.

टैग्स