ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

RJD का आज दूसरा जनता दरबार, ये दो मंत्री सुनेंगे फ़रियाद

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का आज यानी मंगलवार को दूसरा जनता दरबार लगाया जाएगा। पिछले मंगलवार से ही इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी और आज आरजेडी के दो मंत्री क्षेत्र से ज

RJD का आज दूसरा जनता दरबार, ये दो मंत्री सुनेंगे फ़रियाद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का आज यानी मंगलवार को दूसरा जनता दरबार लगाया जाएगा। पिछले मंगलवार से ही इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी और आज आरजेडी के दो मंत्री क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान भी करेंगे। आज के जनता दरबार में सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव और आपदा प्रबंधन मंत्री मो. शाहनवाज मौजूद रहेंगे। 




आपको बता दें, पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक दोनों मंत्री लोगों की समस्या सुनेंगे। मंत्री से मिलने वालों को आज यानी 29 नवम्बर को हीं पहले पार्टी ऑफिस में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच खुद उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद हीं उन्हें बारी-बारी से मंत्री से मिलने के लिए बुलाया जाएगा।




 गौरतलब है कि पिछले मंगलवार यानी 22 नवम्बर को भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता और आईटी मंत्री इसराइल मंशुरी राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले थे। दोनों मंत्रियों ने कई शिकायतों को नोट किया और फिर उसका निदान भी किया गया। हालांकि पिछली बार फरियादियों के बीच हंगामे की भी खबर सामने आई थी। यही वजह है कि अब रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी फरियादी को मंत्री से मिलने का मौका नहीं मिलेगा। 

टैग्स