ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

महागठबंधन के अस्तित्व पर आरजेडी को अब भी एतबार, जेडीयू ने तेजस्वी पर दिखाया आईना

PATNA : हार के बाद हिचकोले खा रहे महागठबंधन की गिरहें अब एक-एक कर खुल रही है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री और हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी को महागठबंधन से अलग बताया और उसके ब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : हार के बाद हिचकोले खा रहे महागठबंधन की गिरहें अब एक-एक कर खुल रही है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री और हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी को महागठबंधन से अलग बताया और उसके बाद कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा के बयान ने विपक्षी दलों के बीच खाई और चौड़ी कर दी। प्रेमचंद मिश्रा के इस बयान के बावजूद कि बिहार में महागठबंधन लोकसभा चुनाव के बाद खत्म हो चुका है और उसकी समीक्षा नए सिरे से कांग्रेस आलाकमान करेगी। आरजेडी यह मानने को तैयार नहीं कि महागठबंधन का अस्तित्व खत्म हो चुका है। आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि महागठबंधन के अस्तित्व को लेकर कोई भी फैसला पार्टियों का शीर्ष नेतृत्व करेगा। आरजेडी विधायक ने कहा है कि उनकी पार्टी छुटभैये नेताओं के बयान को गंभीरता से नहीं लेती है। उधर आरजेडी और कांग्रेस के बीच मचे इस रार पर जेडीयू ने यह कहते हुए तंज कसा है कि महागठबंधन में सहयोगी दलों के बीच भरोसा तो पहले ही खत्म हो चुका था अब तो आरजेडी के विधायकों को भी अपने नेता तेजस्वी यादव के ऊपर विश्वास नहीं रहा। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता