ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

राजद विधायक ने किया दावा, तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री

KISHANGANJ: AIMIM से RJD में शामिल हुए मोहम्मद इजहार असफी ने किशनगंज के कोचाधामन में मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने साफ तौर से यह कहा कि तेजस्वी यादव जल

राजद विधायक ने किया दावा, तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: AIMIM से RJD में शामिल हुए मोहम्मद इजहार असफी ने किशनगंज के कोचाधामन में मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने साफ तौर से यह कहा कि तेजस्वी यादव जल्द बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। 


तेजस्वी मुख्यमंत्री पद की कुर्सी बहुत जल्द संभालने वाले है, सिर्फ कुछ औपचारिकताएं बाकी है उसे दो-तीन महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। बिहार के नेता तो चाहते हैं जनता भी यही चाहती है कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बने।


गौरतलब है कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी बीते दिनों यही दावा किया था। जगदानंद ने कहा कि था कि तेजस्वी 2023 में बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार की जनता उनका इंतजार कर रही है। तब जगदानंद सिंह के इस बयान पर बिहार की राजनीति गरमा गयी थी। 


वहीं राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आश्रम खोलेने की याद दिला रहे हैं। नीतीश कुमार आश्रम खोलकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करें। तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने का दावा करने वाले में एक और राजद नेता का नाम जुड़ गया है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता