ब्रेकिंग
शराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधान

RJD विधानमंडल दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री से मिलने निकले तेजस्वी, दोनों नेताओं के बीच हो रही बातचीत

PATNA: बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक खत्म हो गयी है हालांकि नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इस बात का खुलासा अब तक नहीं किया गया है। वही RJD विधानमंडल दल की चल रही बैठक भी समाप्त हो गयी

RJD विधानमंडल दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री से मिलने निकले तेजस्वी, दोनों नेताओं के बीच हो रही बातचीत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक खत्म हो गयी है हालांकि नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इस बात का खुलासा अब तक नहीं किया गया है। वही RJD विधानमंडल दल की चल रही बैठक भी समाप्त हो गयी है। 


बैठक से समापन के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी सीधा एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बातचीत जारी है। बता दें कि कल 24 अगस्त को विधानसभा और 25 अगस्त को विधान परिषद की कार्यवाही होनी है। इसे लेकर दोनों नेताओं की यह मुलाकात मानी जा सकती है।


उधर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चल रही विधानमंडल दल की बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में बीजेपी के तमाम विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए। हालांकि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसका खुलासा बीजेपी ने अब तक नहीं किया है। 


नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए नवल किशोर ने कहा कि पहले विधानसभा की कार्रवाही जरूरी हैं। दोनों सदन में नेता है कार्यवाही होगा। हमारे यहां सब चयन है समय रहते सब पता चल जाएगा। कल विश्वास प्रस्ताव पर बहस होगा।


बीजेपी नेता नवल किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार ने पलटी मारी है उन तमाम बातों को माननीय सदस्य सदन में रखेंगे। बिहार में लॉ एन्ड ऑर्डर ऐसा है कि सीएम की गाड़ी पर भी हमला किया जाता है। इन सब बातों को भी कल सदन में रखेंगे। 


नवल किशोर ने कहा कि जैसा स्पीकर चाहेंगे उसी हिसाब से सदन चलेगा।  महेश्वर हजारी पर हमला बोलते हुए कहा कि अपनी नैतिकता अपने पास रखे। महेश्वर हजारी स्पीकर का इस्तीफे को लेकर इतना चिंतित क्यों हैं। वहीं नीतिन नवीन वंदे मातरम और जयश्रीराम के नारे लगाते दिखा कहा कि कल सदन में भी बोलेंगे। 


बीजेपी पार्टी कार्यालय के अटल सभागार में विधानमंडल दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में BJP के विधायक और विधान पार्षद शामिल हैं। 24 अगस्त को विधानसभा और 25 अगस्त को विधान परिषद की कार्यवाही से पहले यह बैठक हुई लेकिन नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसकी जानकारी किसी नेता को नहीं है।



टैग्स