ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

पोस्टर वार में मंत्री नीरज की एंट्री, RJD को बताया चरवाहा विद्यालय वालों की पार्टी

PATNA : बिहार में पोस्टरवार की सियासत जारी है. जेडीयू और आरजेडी के बढ़ 15 साल बनाम 15 साल का पोस्टर वार जारी है. राजद के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया. जिसमें कें

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में पोस्टरवार की सियासत जारी है. जेडीयू और आरजेडी के बढ़ 15 साल बनाम 15 साल का पोस्टर वार जारी है. राजद के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया. जिसमें केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा गया. अब इस पोस्टर की मंत्री नीरज कुमार खिल्ली उड़ा रहे हैं. मंत्री नीरज कुमार ने ट्वीट कर राजद के ऊपर आरोप लगाया कि आरजेडी चरवाहा विद्यालय का आतंक फैला रही है. उनको शाब्दिक ज्ञान भी नहीं है.


चरवाहा विद्यालय के जनक हैं लालू
दरअसल राजद की ओर से लगाए गए पोस्टर में टोकरी और नीति (टोकड़ी, निति) गलत लिखा गया था. जिसको लेकर नीरज कुमार सवाल खड़ा कर रहे हैं. नीरज कुमार ने अपना एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि लालू यादव रांची के होटवार जेल में बंद हैं. राजद सुप्रीमो चरवाहा विद्यालय के जनक हैं. नीरज ने कहा कि जिनको शाब्दिक ज्ञान नहीं है. वो राजनीतिक प्रवचन दे रहा है.




पोस्टर में शाब्दिक गलतियां
जदयू ने अपने पोस्टर में ‘हिसाब दो-हिसाब लो’ लिखा था. उसके बाद राजद की ओर से आधिकारिक पोस्टर जारी किया गया. जिसपर लिखे दो शब्दों में त्रुटियां थीं. मंत्री नीरज ने कहा कि अधिकृत पोस्टर जारी किया गया है. लेकिन उनको ज्ञान नहीं है. राजद ज्ञान का चोंच फैला रही है. आरजेडी की चोंच में अशिक्षा, अपराध, चरवाहा विद्यालय, नरसंहार और आपराधिक गुंडों की राजनीत रही है. बता दें कि राजद ने अपने जवाबी पोस्टर में ‘झूठ की टोकरी, घोटालों का धंधा’ लिखा था.


केंद्र और राज्य सरकार पर हमला
‘झूठ की टोकरी, घोटालों का धंधा’ जो पोस्टर राजद ने जारी किया है. उसमें केंद्र और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला गया है. राम-मंदिर, कालाधन और 15 लाख के वादे का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया गया है. वहीं, नीतीश सरकार के ऊपर भरोसा, सुरक्षा, रोजगार और छात्रवृति को लेकर निशाना साधा गया है.

टैग्स